सतना, देशबन्धु। जिले में पेय जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरे जिले में विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। इस कंट्रोल रूमों से सतत निगरानी करते हुए समस्या का निदान किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सतना डीएल कनेल ने बताया कि जिले के ग्रीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैण्डपम्पों के खराब होने सहित जल स्तर में गिरावट के कारण सम्भावित पेयजल संकट के दृष्टिगत सतत निगरानी के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07672-226286 है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी बालेन्द्र तिवारी मो.न. 9685243146 तथा परमेश्वरदीन कोल और रामसुरेश तिवारी को टेलीफोन अटेन्डेन्ट बनाया गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड मैहर एवं उचेहरा के लिए प्रभारी मनीष कुमार सिंह मो 8085758694 तथा सहायक ग्रेड-3 अभिषेक धुर्वे मो. 8349906518 और उपयंत्री आरएल सिंह चंदेल मो. 9691445974,
विकासखण्ड मझगवां चित्रकूट सेक्टर एवं सोहावल प्रभारी आरके त्रिपाठी 9827464645 तथा वॉचमैन केके मिश्रा 9893651830, हैण्डपंप तकनीशियन रावेन्द्र जायसवाल मो. 6265451123 और हैण्डपंप तकनीशियन राजेश निगम मो. 9039919951,
विकासखण्ड अमरपाटन एवं रामनगर के लिए प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा मो. 8085758694 तथा हैण्डपंप तकनीशियन विजय पटेल मो 9993405221 और उपयंत्री आरके मिश्रा मो. 9926788421,
विकासखण्ड नागौद एवं रामपुर बघेलान प्रभारी अतुल कुमार खरे मो. 9425168137 तथा उपयंत्री शिवम सिंह मो. 8989470730 और उपयंत्री रमाकांत पटेल मो. 7987015246 को बनाया गया है।
साप्ताहिक अवकास पर
इसके अलावा सप्ताहिक अवकाश के दिनों में प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक विनीत कुमार सोनी मो. 9981928105 तथा संदीप कुमार दाहिया मो. 7489657298 द्वारा दायित्व का निर्वहन किया जायेगा।