deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 2 में भारत ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते

देशबन्धु by देशबन्धु
May 10, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

शंघाई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को शंघाई में हुए आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। पुरुषों की कंपाउंड टीम ने स्वर्ण, महिलाओं की टीम ने रजत और मिक्स्ड टीम ने कांस्य पदक जीता।

READ ALSO

कर्मचारियों की जीआईएस कटौती राशि बढ़ाई जाए

कृषि उपज मंडी की उदासीनता के चलते किसानों ने किया चक्काजाम

पुरुषों की कंपाउंड टीम में अभिषेक वर्मा, ओजस देओताले और ऋषभ यादव शामिल थे। इस टीम ने फाइनल में मेक्सिको को 232-228 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में भारत ने डेनमार्क को 232-231 से हराया था।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस टीम ने क्वालीफाई राउंड में सबसे अधिक 2134 अंक हासिल किए थे, जिससे उन्हें पहले राउंड में बाय (सीधा प्रवेश) मिला। इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 239-232 से हराकर आगे का सफर तय किया।

महिलाओं की कंपाउंड टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धमांगांवकर और चिकिता तनीपार्थी ने रजत पदक जीता। फाइनल में भारत को मजबूत मेक्सिको टीम से 221-234 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार एकतरफा थी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया।

ADVERTISEMENT

महिला टीम ने भी क्वालिफिकेशन में सबसे ज्यादा 2114 अंक बनाकर पहले राउंड में बाय पाया था। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान को 232-229 और फिर सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 232-230 से हराया। ग्रेट ब्रिटेन की टीम में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज एला गिब्सन भी शामिल थीं।

भारत के लिए तीसरा पदक मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने दिलाया। अभिषेक वर्मा और मधुरा धमांगांवकर की जोड़ी ने कांस्य पदक मुकाबले में मलेशिया को हराया।

इन नतीजों से यह साफ है कि कंपाउंड तीरंदाजी में भारत की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में पहली बार कंपाउंड तीरंदाजी को शामिल किया जाएगा, और उसमें सिर्फ मिक्स्ड टीम स्पर्धा होगी। भारत का यह प्रदर्शन ओलंपिक में पहला पदक जीतने की उम्मीद को मजबूती देता है।

–आईएएनएस

एएस/

देशबन्धु

Related Posts

कर्मचारियों की जीआईएस कटौती राशि बढ़ाई जाए
जबलपुर

कर्मचारियों की जीआईएस कटौती राशि बढ़ाई जाए

June 4, 2025
कृषि उपज मंडी की उदासीनता के चलते किसानों ने किया चक्काजाम
जबलपुर

कृषि उपज मंडी की उदासीनता के चलते किसानों ने किया चक्काजाम

June 4, 2025
नवी मुंबई: घणसोली बस डिपो में भीषण आग, इलेक्ट्रिक और डीजल बस जलकर खाक
अंतरराष्ट्रीय

नवी मुंबई: घणसोली बस डिपो में भीषण आग, इलेक्ट्रिक और डीजल बस जलकर खाक

June 4, 2025
पाकिस्तानी सीमा के करीब दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, युद्धाभ्यास के लिए NOTAM जारी
ताज़ा समाचार

पाकिस्तानी सीमा के करीब दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, युद्धाभ्यास के लिए NOTAM जारी

June 4, 2025
Long queue of patients in district hospital
Uncategorized

जिला अस्पताल में मरीजों की लम्बी कतार

June 4, 2025
ताज़ा समाचार

नवी मुंबई: घणसोली बस डिपो में भीषण आग, इलेक्ट्रिक और डीजल बस जलकर खाक

June 4, 2025
Next Post
अच्छा है ‘फलों का राजा’… गर्मियों में आम खाने से मन प्रसन्न , तंदुरुस्त रहता है शरीर

अच्छा है ‘फलों का राजा’… गर्मियों में आम खाने से मन प्रसन्न , तंदुरुस्त रहता है शरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083490
Total views : 5886635
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In