deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

तेजस्वी बोले-नीतीश 20 साल से चला रहे ‘खटारा सरकार’, भाजपा भड़की

देशबन्धु by देशबन्धु
March 19, 2025
in राष्ट्रीय
0
तेजस्वी बोले-नीतीश 20 साल से चला रहे ‘खटारा सरकार’, भाजपा भड़की
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। तेजस्वी कभी नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो कभी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार सिर्फ पैर छूने वाले मुख्यमंत्री रह गए हैं। बुधवार को तो उन्होंने नीतीश की सरकार को खटारा करार दिया। तेजस्वी के इन आरोपों पर भाजपा भड़क गई है।

READ ALSO

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय सबौर में 200 सिन्दूर के पौधे लगाए गए

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व लोकसभा सदस्य बीजद के पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार किया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयानों के बारे में हम पहले भी कह चुके हैं क‍ि वह अपने दायरे में रहें और दायरा पार न करें। तेजस्वी को यह समझना चाहिए कि वह किनके बारे में बयान दे रहे हैं। इन बयानों का क्या अर्थ निकलता है। अगर संस्कार खत्म हो जाएगा तो फिर इंसानियत नहीं बचेगी। इसलिए तेजस्वी यादव को इन सब बातों से परहेज करना चाहिए।

चुनाव के दौरान ईडी-सीबीआई की कार्रवाई वाले तेजस्वी के बयान पर बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होता है। ईडी-सीबीआई अपना काम करती है। चुनाव को देखकर कार्रवाई नहीं होती है।

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर नीतीश सरकार में बढ़ रहे अपराध पर निशाना साधा। तेजस्वी ने लिखा, आज मैंने राज्य की जनता के समक्ष नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन काल में अपराध का आधिकारिक रिकॉर्ड रखा। ये भारत सरकार के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आधिकारिक आंकड़े हैं। नीतीश कुमार के 20 वर्षों के राज में 60,000 हत्याएं हुईं है। 25 हजार से अधिक रेप हुए है। इतना ही नहीं, पुलिस वालों की सबसे अधिक पिटाई, हमला और हत्या भी एनडीए के शासनकाल में हुई है। इधर, सिर्फ कुछ दिन में अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या हुई। भागलपुर, नवादा, पटना, मधुबनी और समस्तीपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें पुलिस को पीटा गया। अब इस अराजक स्थिति पर सीधा सवाल है कि कहां है कानून व्यवस्था। कहां हैं बिहार के गृहमंत्री। क्या वो अचेत हैं। ये सवाल तो पूछा जायेगा। आप अपने 20 सालों का हिसाब दीजिए।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

देशबन्धु

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय सबौर में 200 सिन्दूर के पौधे लगाए गए
राष्ट्रीय

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय सबौर में 200 सिन्दूर के पौधे लगाए गए

June 5, 2025
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व लोकसभा सदस्य बीजद के पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
राष्ट्रीय

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व लोकसभा सदस्य बीजद के पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

June 5, 2025
झारखंड में 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ देवनद-दामोदर महोत्सव, राज्यपाल ने नदियों को बचाने का किया आह्वान
राष्ट्रीय

झारखंड में 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ देवनद-दामोदर महोत्सव, राज्यपाल ने नदियों को बचाने का किया आह्वान

June 5, 2025
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : उज्जैन की स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए 1,950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

June 5, 2025
रांची में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास से 17 लाख नगद बरामद
राष्ट्रीय

रांची में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास से 17 लाख नगद बरामद

June 5, 2025
भूपेश बघेल ने जाति जनगणना, डीएपी संकट और बेंगलुरु हादसे पर भाजपा को घेरा, संबित पात्रा को ‘मानसिक रूप से पैदल’ बताया
राष्ट्रीय

भूपेश बघेल ने जाति जनगणना, डीएपी संकट और बेंगलुरु हादसे पर भाजपा को घेरा, संबित पात्रा को ‘मानसिक रूप से पैदल’ बताया

June 5, 2025
Next Post
2024 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा चीन का कंटेनर उत्पादन

2024 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा चीन का कंटेनर उत्पादन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083576
Total views : 5887160
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In