deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दिल्ली चुनाव 2025 : शकूर बस्ती की पिच पर सत्येंद्र जैन चौका मारने उतरेंगे, विपक्षी पार्टियां उठा रहीं भ्रष्टाचार का मुद्दा

देशबन्धु by देशबन्धु
January 18, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक शकूर बस्ती से विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन को एक बार फिर टिकट दिया है। वह पिछले तीन चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन इस चुनाव से ठीक पहले वह मनी लॉन्ड्रिंग के केस में लगभग दो साल जेल में बिताकर आए हैं। ऐसे में एक तरफ विपक्षी पार्टियां भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर आप के खिलाफ प्रचार कर रही हैं तो दूसरी तरफ सत्येंद्र जैन अपने-आप को साजिश का शिकार बताकर जनता की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

READ ALSO

हरियाणा : पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक कैथल से गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह दिल्ली के उत्तरी दिल्ली जिले में स्थित है और एक प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक इलाका माना जाता है। शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन इस क्षेत्र में स्थित एक छोटा रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन दिल्ली उपनगरीय रेलवे का हिस्सा है।

ADVERTISEMENT

साल 2020 दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी के सत्येन्द्र जैन ने 51,165 वोट प्राप्त कर चुनाव जीतने में सफलता प्राप्त की, जबकि भारतीय जनता पार्टी के एस.सी. वत्स को 43,573 वोट मिले और कांग्रेस के देव राज अरोड़ा को केवल 3,382 वोट मिले थे।

साल 2015 के चुनाव में भी सत्येन्द्र जैन ने 51,530 वोट प्राप्त किए थे, जबकि भाजपा के एससी वत्स को 48,397 वोट मिले थे और कांग्रेस के चमन लाल शर्मा को 4,812 वोट मिले थे।

साल 2013 में भी सत्येन्द्र जैन ने 40,232 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की थी, जबकि भाजपा के श्याम लाल गर्ग को 33,170 और कांग्रेस के एससी वत्स को 18,799 वोट मिले थे।

शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1,56,352 हैं, जिनमें से 79,753 पुरुष और 76,594 महिला मतदाता हैं, जबकि थर्ड जेंडर के पांच मतदाता भी हैं। यह सीट दिल्ली की उन चंद सीटों में से एक है जहां तीन प्रमुख दलों – भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।

इस चुनाव में दिल्ली में सत्ता की रेस में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि कांग्रेस भी सत्ता में वापसी की कोशिशों में है। साल 2020 के चुनाव में, जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला था, कांग्रेस के लिए स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण रही। हालांकि, कांग्रेस की रणनीति 10 साल बाद एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की है।

सत्येन्द्र जैन की लगातार तीन जीत ने उन्हें इस क्षेत्र में एक प्रमुख नेता के रूप में स्थापित किया है। वह अरविंद केजरीवाल की पहली कैबिनेट से मंत्री रहे थे, लेकिन 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। गिरफ्तारी के बावजूद, जैन की लोकप्रियता इस क्षेत्र में बरकरार रही और उनका राजनीतिक करियर प्रभावित नहीं हुआ है।

शकूर बस्ती का इलाका प्रमुख रूप से रानी बाग, सरस्वती विहार, ऋषि नगर, पश्चिम विहार, ज्वाला हेड़ी गांव और बाजार जैसे क्षेत्रों से मिलकर बना हुआ है। इस क्षेत्र में एससी, पूर्वांचली, वैश्य और पंजाबी समुदाय की मिलीजुली आबादी है। यहां के स्थानीय मुद्दों में टूटी सड़कें, सीवर का ओवरफ्लो, जाम और अतिक्रमण प्रमुख हैं। इसके अलावा, इलाके के लोग अवैध रूप से कूड़ा फेंके जाने की शिकायत करते हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में दिक्कत होती है।

ADVERTISEMENT

शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र का इतिहास पुराना रहा है। यह क्षेत्र 1972 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। उस समय कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीचंद ने भारतीय जनसंघ के नेता बनारसी दास को हराकर विजय हासिल की थी।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

हरियाणा : पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक कैथल से गिरफ्तार

May 17, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

May 17, 2025
ताज़ा समाचार

‘पाकिस्तान का नैरेटिव क्यों बढ़ा रहे’, कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर भाजपा का हमला

May 17, 2025
ताज़ा समाचार

पीएम मोदी हिंदुत्व को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

May 17, 2025
ताज़ा समाचार

दोहा डायमंड लीग : ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर रचा इतिहास

May 17, 2025
ताज़ा समाचार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उज्जैन में निकली तिरंगा यात्रा

May 16, 2025
Next Post

महाकुंभ में शामिल होने पर श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी खुशी, कहा - 'यहां आकर अच्छा लगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

आईसीजी ने 6 देशों के अफसरों, नाविकों के लिए कोर्स चलाया

आईसीजी ने 6 देशों के अफसरों, नाविकों के लिए कोर्स चलाया

January 21, 2023
अब विधानसभा में बोले हेमंत सोरेन- बैंक कब डूब जाएंगे पता नहीं, पैसा गाड़ कर रखें

अब विधानसभा में बोले हेमंत सोरेन- बैंक कब डूब जाएंगे पता नहीं, पैसा गाड़ कर रखें

March 1, 2023

सुभाष घई ने दिखाई ऋषि कपूर-टीना मुनीम स्टारर ‘कर्ज’ के शूटिंग की झलक, बोले- ‘45 साल पहले’

March 11, 2025

क्राइम व बेरोजगारी में हरियाणा देश में सबसे आगे : बजरंग पुनिया

September 23, 2024
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

081601
Total views : 5875362
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In