deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home मनोरंजन

भारत के ‘पगनिनी’ एल. सुब्रमण्यम : 6 साल की उम्र में दिया पहला परफॉर्मेंस, ग्रैमी में भी बजा था ‘वायलिन’ का डंका

देशबन्धु by देशबन्धु
July 22, 2025
in मनोरंजन
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत ने देश को अनगिनत रत्न दिए हैं, जिन्होंने न केवल इस देश की समृद्ध परंपरा को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया, बल्कि भारतीय और पश्चिमी संगीत का अनूठा मिश्रण भी पेश किया। इनमें से एक चमकता सितारा हैं डॉ. एल. सुब्रमण्यम, जिन्हें ‘भारतीय वायलिन का पगनिनी’ भी कहा जाता है। अपनी असाधारण वायलिन वादन शैली, कर्नाटक संगीत की गहरी समझ और ग्लोबल फ्यूजन की रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय संगीत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दी।

READ ALSO

विक्की कौशल ने फिल्म ‘मसान’ के 10 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा की

बर्थडे स्पेशल : एक्टिंग से सिंगिंग तक, हर फॉर्म में हिट इस खूबसूरत एक्ट्रेस के करियर पर एक हादसे से लगा ‘ब्रेक’

सुब्रमण्यम भारतीय शास्त्रीय संगीत (कर्नाटक संगीत) और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वैश्विक संगीत को एक नया आयाम दिया, जिसमें भारतीय और पश्चिमी संगीत का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है।

ADVERTISEMENT

एल. सुब्रमण्यम का जन्म 23 जुलाई 1947 को चेन्नई में एक संगीतमय परिवार में हुआ। उनके पिता प्रोफेसर वी. लक्ष्मीनारायण एक मशहूर वायलिन वादक और उनकी मां वी. सीतलक्ष्मी एक गायिका और वीणा वादक थीं। बताया जाता है कि सुब्रमण्यम ने महज पांच साल की उम्र से पहले ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था और छह साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला परफॉर्मेंस दिया। कुछ समय तक उनका परिवार श्रीलंका के जाफना में रहा और उसके बाद उनका परिवार श्रीलंका में तमिल विरोधी दंगों के कारण चेन्नई वापस आ गया।

इंडियन कल्चर की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कर्नाटक संगीत और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत दोनों में महारत हासिल है। उन्होंने अपने पिता की देखरेख में कम उम्र में अपना संगीत प्रशिक्षण शुरू किया और 6 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने 1970 के दशक के बाद से लगातार अपने संगीत को रिकॉर्ड किया है और उन्होंने एकल एल्बम के अतिरिक्त येहुदी मेनुहिन और हेरबी हैनकॉक जैसे कई साथी संगीतकारों के साथ मिलकर एल्बम जारी किए हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित कर्नाटक संगीत गायकों जैसे शेम्मंगुडी श्रीनिवास अय्यर और एम. बालमुरलीकृष्ण के साथ प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने नृत्य-नाटकों, वादक समूहों (आर्केस्ट्रा) और फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है और लक्ष्मीनारायण विश्व संगीत मेले (लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल) की स्थापना की है।

सुब्रमण्यम ने संगीत के साथ-साथ मेडिकल क्षेत्र में भी रुचि दिखाई। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। हालांकि, संगीत के प्रति उनके जुनून के आगे डॉक्टर के रूप में उनका कार्यकाल कुछ समय का ही रहा। बाद में वे फिर से संगीत के क्षेत्र में एक्टिव हुए और उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स से पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में मास्टर डिग्री और जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से रागा हार्मनी पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

सुब्रमण्यम ने 1973 से अब तक 200 से अधिक रिकॉर्डिंग्स की हैं, जिनमें सिंगल एल्बम और विश्व के प्रसिद्ध संगीतकारों जैसे येहुदी मेनुहिन, स्टेफन ग्रेप्पेली, जॉर्ज हैरिसन और हेर्बी हैनकॉक के साथ सहयोग शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने हिंदुस्तानी संगीतकारों जैसे उस्ताद अली अकबर खान और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के साथ भी जुगलबंदी की। सुब्रमण्यम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की आत्मा को अपनी वायलिन के तारों में पिरोकर उसे विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया। 1970 के दशक में उन्होंने ग्लोबल फ्यूजन संगीत की अवधारणा को जन्म दिया, जिसमें कर्नाटक संगीत, पश्चिमी शास्त्रीय संगीत, जैज और अन्य वैश्विक शैलियों का संगम देखने को मिलता है।

ADVERTISEMENT

सुब्रमण्यम ने मीरा नायर की फिल्मों जैसे सलाम बॉम्बे (1988) और मिसिसिपी मसाला (1991) के लिए म्यूजिक बनाया। उन्होंने बर्नार्डो बेर्तोलुची की लिटिल बुद्धा (1993) और मर्चेंट-आइवरी की कॉटन मैरी (1999) में वायलिन वादक के रूप में भी योगदान दिया।

ADVERTISEMENT

1992 में उन्होंने अपने पिता की स्मृति में लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल की स्थापना की, जो विश्व भर में आयोजित होता है। इस फेस्टिवल में येहुदी मेनुहिन, स्टैनली क्लार्क, और रवि कोलट्रेन जैसे कलाकारों ने प्रदर्शन किया है।

भारतीय संगीत में योगदान देने के लिए सुब्रमण्यम को 1988 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 1990 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित कई सम्मानों से नवाजा गया है। इसके अलावा, उन्हें 1981 में ग्रैमी नामांकन भी मिला था। उनके पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनकी पहली शादी विजयाश्री (विजी) सुब्रमण्यम से हुई, जो एक प्रसिद्ध गायिका थीं और 1995 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। हालांकि, उन दोनों के चार बच्चे हैं। इसके अलावा, 1999 में उन्होंने मशहूर प्लेबैक सिंगर कविता कृष्णमूर्ति से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा भी है।

–आईएएनएस

एफएम/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

मनोरंजन

विक्की कौशल ने फिल्म ‘मसान’ के 10 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा की

July 24, 2025
मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : एक्टिंग से सिंगिंग तक, हर फॉर्म में हिट इस खूबसूरत एक्ट्रेस के करियर पर एक हादसे से लगा ‘ब्रेक’

July 24, 2025
मनोरंजन

पिता के निधन से टूटी मन्नारा चोपड़ा ने खुद को किया मोटिवेट, बोलीं ‘अब मुझे आगे बढ़ना है’

July 24, 2025
मनोरंजन

माइकल जैक्सन की बायोपिक अब अप्रैल 2026 में होगी रिलीज

July 24, 2025
मनोरंजन

मध्य प्रदेश के बाद दिल्ली में भी अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ टैक्स फ्री

July 24, 2025
मनोरंजन

जिंदगी में मुश्किलें तो आती ही हैं, जीने के लिए कमबैक जरूरी है: राहुल देव

July 23, 2025
Next Post
बिहार का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान वोट चोरी की कवायद : रणदीप सिंह सुरजेवाला

बिहार का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान वोट चोरी की कवायद : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

090619
Total views : 5929615
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In