deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

भीषण गर्मी में भी शरीर को ठंडक प्रदान करेगा गोंद कतीरा, जानें इसके चमत्कारी फायदे

देशबन्धु by देशबन्धु
April 18, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ये जादू सरीखा है, जिसे प्रकृति ने बड़े प्यार से हमें सौंपा है। ऐसा वरदान जिसे इस्तेमाल किया तो पेट से जुड़ी हर तकलीफ पर विराम लग सकता है। नाम इसका अटपटा है लेकिन जब ये शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है तो जिंदगी सुघड़ और आरामदायक हो जाती है। खासकर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखता है। इस क्रिस्टल जैसे तत्व का नाम है गोंद कतीरा।

READ ALSO

पाकिस्तान ने अपना लहजा नहीं बदला तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा : जगदंबिका पाल

देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ

ADVERTISEMENT

गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर में पानी की कमी, थकावट, चिड़चिड़ापन और हीट स्ट्रोक की समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से राहत पहुंचाने में गोंद कतीरा काफी बेहतर साबित हो सकता है। गोंद कतीरा को ‘गम ट्रैगैकैंथ’ नाम से भी जाना जाता है।

ADVERTISEMENT

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक राल (रेजिन) है जो एस्ट्रैगलस परिवार के पौधों के तने और जड़ों से निकलता है। यह आमतौर पर पाउडर या गुच्छे के रूप में उपलब्ध होता है और पानी में भिगोने पर एक जेली जैसा रूप ले लेता है। शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में गोंद कतीरा काफी मददगार साबित होता है। गर्मी के मौसम में शरीर जब डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है, तो नमी बनाए रखने में गोंद कतीरा का सेवन काफी लाभदायक होता है। यह आंतों को हाइड्रेट और एल्कलाइन बनाए रखता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। मिश्री के साथ गोंद कतीरा का शरबत बनाकर सुबह-शाम पीने से लू और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है। हाथ-पैरों में जलन की समस्या में भी यह कारगर होता है। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और लचीलापन बढ़ाते हैं। रोजाना नींबू पानी में मिलाकर इसका सेवन करने से त्वचा स्वस्थ, चमकदार और झुर्रियों से मुक्त रहती है। यह कोलेजन प्रोटीन के निर्माण में सहायक होता है, जिससे त्वचा के साथ-साथ जोड़, लिगामेंट और कार्टिलेज भी मजबूत होते हैं।

इसके अलावा, इसमें मौजूद सूजन-रोधी तत्व आंतरिक सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जोड़ों का दर्द, गठिया जैसी समस्याओं में यह काफी प्रभावी माना जाता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। गोंद कतीरा में फॉलिक एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। इसके नियमित सेवन से थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

वजन कम करने में भी गोंद कतीरा काफी मददगार साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। गोंद कतीरा का सेवन पेट दर्द, सूजन, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी समस्या में भी राहत देता है क्योंकि यह पाचन तंत्र को ठंडक देता है और आंतों की जलन को शांत करता है। पुरुषों की यौन समस्याओं में भी गोंद कतीरा कारगर है।

गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर सुबह नींबू पानी, शिकंजी, शर्बत या दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। चाहें तो इसे सीधे भी खाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएसके/केआर

देशबन्धु

Related Posts

पाकिस्तान ने अपना लहजा नहीं बदला तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा : जगदंबिका पाल
राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने अपना लहजा नहीं बदला तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा : जगदंबिका पाल

May 10, 2025
देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
राष्ट्रीय

देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ

May 10, 2025
भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का स्वागत, लड़ाई किसी भी समस्या का हल नहीं: अबू आजमी
राष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का स्वागत, लड़ाई किसी भी समस्या का हल नहीं: अबू आजमी

May 10, 2025
भारत को जो संदेश देना था दे दिया है : रिटायर्ड मेजर जनरल हर्ष कक्कड़
राष्ट्रीय

भारत को जो संदेश देना था दे दिया है : रिटायर्ड मेजर जनरल हर्ष कक्कड़

May 10, 2025
राष्ट्रहित में भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम का फैसला, बहादुर सैनिकों को सलाम: भगवानदास सबनानी
राष्ट्रीय

राष्ट्रहित में भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम का फैसला, बहादुर सैनिकों को सलाम: भगवानदास सबनानी

May 10, 2025
पाकिस्तान को किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म से वित्तीय सहायता देना सही नहीं : सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
राष्ट्रीय

पाकिस्तान को किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म से वित्तीय सहायता देना सही नहीं : सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

May 10, 2025
Next Post
सोशल मीडिया में हिन्दू संत राघव देवाचार्य को धमकी

सोशल मीडिया में दी थी हिन्दू संत को सिर तन से जुदा करने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटील समाज का हल्दी कुमकुम, परिवार मिलन समरोह समारोह सम्पन्न

महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटील समाज का हल्दी कुमकुम, परिवार मिलन समरोह समारोह सम्पन्न

February 13, 2023
शी चिनफिंग ने विदेश-संबंधित कानूनी प्रणाली के विकास पर जोर दिया

शी चिनफिंग ने विदेश-संबंधित कानूनी प्रणाली के विकास पर जोर दिया

November 28, 2023

सीरियाई सेना ने विद्रोही समूहों के खिलाफ चलाया अभियान

August 11, 2024
कर्नाटक टेंडर रिश्वत मामला : लोकायुक्त ने भाजपा विधायक मदल को गिरफ्तार किया

कर्नाटक टेंडर रिश्वत मामला : लोकायुक्त ने भाजपा विधायक मदल को गिरफ्तार किया

March 27, 2023
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

080878
Total views : 5870393
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In