deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा के लिए अपनों की चुनौती

by
October 23, 2024
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भोपाल 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी दोनों स्थानों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है मगर पार्टी के लिए अब अपने ही चुनौती बनने लगे हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में तो पार्टी के उम्मीदवार रमाकांत भार्गव का विरोध भी शुरू हो गया है।

राज्य की दो विधानसभा क्षेत्र सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिए रमाकांत भार्गव और विजयपुर के लिए वन मंत्री रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की और से नियुक्त किए गए विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी और सह प्रभारी ने क्षेत्र के नेताओं से संवाद शुरू कर दिया है।

READ ALSO

पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारना बड़ी उपलब्धि : विधायक संजय उपाध्याय

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मस्जिदों पर हमले का आरोप बेबुनियाद: इकबाल कादिर

बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव का विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जिन्होंने वर्ष 2005 में शिवराज सिंह चौहान के लिए बुधनी सीट छोड़ी थी, वह खुले तौर पर मैदान में आ गए हैं। भैरूदा में तो मंगलवार को राजपूत के समर्थकों ने एक बैठक तक कर डाली। इस बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री रामपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ओर से तय किए गए उम्मीदवार को लेकर विरोध दर्ज कराया। उम्मीदवार बदलने तक की मांग की। रामपाल ने समझाया तो कार्यकर्ताओं ने उनकी एक नहीं सुनी। परिणामस्वरूप रामपाल को खाली हाथ लौटना पड़ा।

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर उम्मीदवार रमाकांत भार्गव सहित बुधनी क्षेत्र के नेताओं की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में भी राजपूत नहीं पहुंचे थे। कुल मिलाकर राजपूत और उनके समर्थकों के तेवर आक्रामक हैं और यही स्थिति पार्टी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। दूसरी और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत को पार्टी ने विजयपुर से उम्मीदवार बनाया है। रावत के खिलाफ भी पार्टी के कई नेता हैं और वे चुनाव प्रचार करने को तैयार नहीं हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में भाजपा की सरकार है और उपचुनाव ज्यादा मुश्किल भरे नहीं होते हैं, फिर भी पार्टी के भीतर असंतोष और विरोध मुसीबत तो खड़ा कर ही सकता है। बुधनी में जातीय समीकरण भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है तो वहीं विजयपुर में कभी भाजपा में रहे मुकेश मल्होत्रा मुसीबत बन सकते हैं। आदिवासी मतदाताओं की संख्या को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। कुल मिलाकर दोनों उपचुनाव रोचक होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएस

Related Posts

ताज़ा समाचार

पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारना बड़ी उपलब्धि : विधायक संजय उपाध्याय

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मस्जिदों पर हमले का आरोप बेबुनियाद: इकबाल कादिर

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्‍तान नहीं आतंक के खिलाफ है भारत की लड़ाई : भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, भरोसा करने लायक नहीं: मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

रोहित जैसे बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना बेहद दुखद : कोच दिनेश लाड

May 13, 2025
ताज़ा समाचार

वार्ता और विश्वासघात साथ नहीं, पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश: जीवेश मिश्रा

May 13, 2025
Next Post
फॉर्च्यूनर के साथ प्रॉपर्टी डीलर को जलाने वाले दो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

जब सलमान खान को लगता था टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाना उनके बूते का नहीं

August 24, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने गुरु नानक जयंती पर देशवासियों को दी बधाई

November 15, 2024

पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का शिलान्यास

March 14, 2024
भारत ने आईटीईएस-क्यू का पहला संस्करण जारी किया

April 14, 2025
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

081066
Total views : 5872167
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In