सतना, देशबन्धु। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को सतना में एक अनूठी पहल की गई है। कन्या धवारी स्कूल के पास स्थित जिला बाल संरक्षण अधिकारी कायाज़्लय में एक नया कोचिंग बैच शुरू किया गया है।
इस निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने किया। यह कोचिंग विशेष रूप से पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए है।
छात्राओं को मिलेगा मार्गदर्शन
इस कोचिंग सेंटर में छात्राओं को कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इससे छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी।
दो सफल छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम में दो सफल छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वंदना कुशवाहा ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन प्राप्त किया। मीनाक्षी सिंह को दिल्ली में मिस-टीम के रूप में चुना गया। इन छात्राओं की सफलता ने अन्य छात्राओं को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम मेेंं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सौरभ सिंह और सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी सहित कोचिंग की छात्राएं मौजूद रहीं।