deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत, 18 घायल

देशबन्धु by देशबन्धु
September 4, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लिस्बन, 4 सितंबर (आईएएनएस)। लिस्बन के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक ग्लोरिया फनिक्युलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल इमरजेंसी के हवाले से दी।

READ ALSO

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने बेलेम पैलेस में गुरुवार से रविवार तक होने वाले पुस्तक महोत्सव को रद्द कर दिया है।

ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार, यह निर्णय लिस्बन में ग्लोरिया फनिक्युलर (इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार) से जुड़ी गंभीर दुर्घटना के पीड़ितों की स्मृति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता में लिया गया है।

सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने इसे ‘एक कठिन दिन’ बताते हुए कहा कि शहर ‘कड़ी मेहनत’ कर रहा है।

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुर्तगाली भाषा में पोस्ट करके अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “मुझे प्रसिद्ध एलेवेडोर दा ग्लोरिया के पटरी से उतरने की खबर सुनकर दुख हुआ।”

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा, ”वह लिस्बन में ग्लोरिया फनिक्युलर की भयानक दुर्घटना से स्तब्ध हैं।”

ADVERTISEMENT

पोस्ट में सांचेज ने पीड़ितों के परिवारों और पुर्तगाली लोगों के प्रति ‘इस कठिन घड़ी में’ ‘अपना पूरा स्नेह और एकजुटता’ व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा, “घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

इतालवी विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने लिखा कि उन्होंने पुर्तगाली विदेश मंत्री पाउलो रंगेल से मुलाकात की और ‘पीड़ितों के प्रति अपनी एकजुटता’ व्यक्त की।

लिस्बन स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

दूतावास ने लिखा, “लिस्बन के ग्लोरिया फनिक्युलर के पटरी से उतरने की दुखद घटना से हम स्तब्ध हैं। हम मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं और पुर्तगाल के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। सभी प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।”

ADVERTISEMENT

पुर्तगाली सरकार ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू होगी। यह दुर्घटना मध्य लिस्बन में एवेनिडा दा लिबरडेड के पास हुई। फनिक्युलर का डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह फनिक्युलर से जुड़ी पहली दुर्घटना नहीं है। 2018 में भी इसी तरह की एक दुर्घटना हुई थी, हालांकि उस समय कोई घायल नहीं हुआ था।

19वीं सदी के अंत में निर्मित, ग्लोरिया फनिक्युलर, रेस्टॉराडोरेस स्क्वायर को प्रिंसिपे रियल जिले से जोड़ता है, जिसकी चटख पीले रंग की गाड़ियां खड़ी ढलानों पर चलती हैं। यह हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

–आईएएनएस

एबीएम/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत: अमर कुमार बाउरी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘बेतुका’

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

September 7, 2025
Next Post

पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096888
Total views : 5964818
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In