deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

विश्वनाथ प्रताप सिंह : वो प्रधानमंत्री, जिन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कर बदली देश की राजनीतिक दिशा

देशबन्धु by देशबन्धु
June 24, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 25 जून को जयंती है। वीपी सिंह को सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। प्रधानमंत्री के रूप में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करके न सिर्फ उन्होंने ओबीसी वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक ताकत दी थी, बल्कि देश की राजनीतिक दिशा को भी बदला था।

READ ALSO

पंजाब: बाढ़ राहत में भारतीय हॉकी टीम की पहल, मनदीप सिंह ने मदद की घोषणा की

सीएम नीतीश के नेतृत्व में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में हुआ क्रांतिकारी बदलाव: संतोष सिंह

वीपी सिंह का जन्म 25 जून 1931 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद(प्रयागराज) में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद और पूना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की। वीपी सिंह न सिर्फ एक विद्वान नेता थे, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। 1957 में उन्होंने भूदान आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और इलाहाबाद जिले के पासना गांव में अपनी भूमि का दान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यहां से आगे उन्होंने कांग्रेस के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1969 से 1971 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। 1971 में देश की संसद में पहुंचने का मौका मिला। यहां से आगे वीपी सिंह का राजनीतिक सफर सामाजिक न्याय और ईमानदारी की मिसाल बना। 1980 तक सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद लगभग दो साल के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

इससे आगे उन्होंने कठिन फैसलों की राह पकड़ी। कॉर्पोरेट भ्रष्टाचार और रक्षा सौदा दलाली तक कांग्रेस सरकार के घोटाले खुल रहे थे। उस समय वीपी सिंह ने अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह छेड़ा और मंत्री पद से इस्तीफा तक दे दिया। उन्होंने कांग्रेस से भी दूरी बना ली। इस साफ-सुथरी और ईमानदार छवि ने भविष्य में वीपी सिंह को प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचा दिया।

बोफोर्स घोटाला और एचडीडब्ल्यू पनडुब्बी सौदों में दलाली जैसे आरोपों का नुकसान कांग्रेस को 1989 के आम चुनाव में उठाना पड़ा। पार्टी को उस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। इधर, वीपी सिंह को कम्युनिस्टों और बीजेपी ने समर्थन दे दिया, जिससे वो देश के 8वें प्रधानमंत्री बने। अपने कार्यकाल में वीपी सिंह ने सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक फैसला लेकर पिछड़े और वंचित समाज को आरक्षण के दायरे में लाने का काम किया।

मंडल कमीशन की रिपोर्ट सालों से धूल फांक रही थी। उन्हें बाहर निकालकर वीपी सिंह की सरकार ने सदन के पटल पर रख दिया और इसे लागू भी कर दिया। इस फैसले से देश की लगभग आधी आबादी यानी ओबीसी वर्ग को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हुआ। आज भी ओबीसी का बड़ा तबका उन्हें नायक के तौर पर देखता है।

–आईएएनएस

डीसीएच/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

पंजाब: बाढ़ राहत में भारतीय हॉकी टीम की पहल, मनदीप सिंह ने मदद की घोषणा की

September 9, 2025
ताज़ा समाचार

सीएम नीतीश के नेतृत्व में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में हुआ क्रांतिकारी बदलाव: संतोष सिंह

September 9, 2025
ताज़ा समाचार

जम्मू-कश्मीर: जल शक्ति विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल, छह दिन में 50 हजार टैंकर वितरित

September 9, 2025
ताज़ा समाचार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय वाराणसी दौरा, तैयारियां तेज

September 9, 2025
ताज़ा समाचार

मणिपुर: सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 11 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद

September 9, 2025
ताज़ा समाचार

रामवृक्ष बेनीपुरी: कलम से क्रांति की जलाई मशाल, साहित्य से समाज की बदली तस्वीर

September 9, 2025
Next Post

ईरान-इजरायल सीजफायर उल्लंघन पर ट्रंप भड़के, 'दोनों को शांत होना होगा, वरना सब खत्म हो जाएगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097216
Total views : 5967384
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In