deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

संभल का हर्बल गुलाल, यूपी से लेकर तमिलनाडु तक है इसकी धाक

देशबन्धु by देशबन्धु
February 27, 2025
in राष्ट्रीय
0
संभल का हर्बल गुलाल, यूपी से लेकर तमिलनाडु तक है इसकी धाक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

संभल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संभल का हर्बल गुलाल महीनों की मेहनत का प्रतिफल है। देश के सात राज्यों में इसकी काफी डिमांड रहती है। इस बार भी ऐसा ही है। हाथरस के बाद इस जिले ने अपना खास मुकाम बनाया है। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब सहित 7 राज्यों के लोग भीनी खुशबू और खालिस प्राकृतिक रंगों में डूबे गुलाल का इंतजार करते हैं।

READ ALSO

राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस ने सोनम के व्यवहार की जुटाई जानकारी

सूरीनाम में भारत के राजदूत सुभाष पी गुप्ता ने यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री से की मुलाकात

संभल में बनने वाला गुलाल पूरी तरह से हर्बल है। इसे बनाने में प्राकृतिक फूलों और फलों की खुशबू का उपयोग किया जाता है। गुलाल को महकदार बनाने के लिए कन्नौज से इत्र का एसेंस मंगाया जाता है, जिससे उसकी गुणवत्ता बनी रहती है और यह त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। गुलाल में फूलों की खुशबू जैसे जैस्मीन, मोगरा, गुलाब, लैवेंडर और फलों की खुशबू जैसे आम, पपीता, स्ट्रॉबेरी, केला आदि का मिश्रण किया जाता है। इस गुलाल को खुशबू के हिसाब से विभिन्न नाम भी दिए जाते हैं।

ADVERTISEMENT

कई महीने पहले से गुलाल की तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। खालिस देसी प्रोडक्ट्स मिलाए जाते हैं, ऐसे जो त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते। यहां अमूमन गुलाल मक्का के आटे से तैयार किया जाता है, जिसे बाद में विभिन्न रंगों और खुशबू में डुबोया जाता है। फिर धूप में सुखाया जाता है। महीनों की मेहनत के बाद यह गुलाल तैयार होता है, जिसका मनभावन रंग और खुशबू भी लोगों को आकर्षित करती है।

गुप्ता कलर कंपनी पिछले 45 साल से देश भर में हर्बल रंग बिखेर रही है। इसके मालिक हर्ष गुप्ता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बताया कि वर्षों से उनके ही नहीं, संभल के अन्य ट्रेडर्स के रंगों से देश खेल रहा है। विगत 7 साल से इसमें गजब का उछाल आया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, असम शामिल हैं। इस बार होली पर कुछ नए गुलाल बनाए गए हैं, जिन्हें खरीदार बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि हमारे गुलाल पूरी तरह से ऑर्गेनिक होते हैं। पहले 7-8 रंग थे, लेकिन इस बार हम 15 रंग के गुलाल बना रहे हैं। इनमें मोगरा, जैस्मीन, जूही और अन्य फूलों की खुशबू मिलाई गई है। मिंट गुलाल को खूब पसंद किया जा रहा है। मथुरा में गुलाल का उपयोग एक महीने पहले ही शुरू हो जाता है, और वहां भी हमारे गुलाल अपना रंग जमा रहे हैं।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग पुलिस ने सोनम के व्यवहार की जुटाई जानकारी

June 17, 2025
राष्ट्रीय

सूरीनाम में भारत के राजदूत सुभाष पी गुप्ता ने यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री से की मुलाकात

June 17, 2025
राष्ट्रीय

बिहार में वज्रपात से 12 की मौत, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना, 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान

June 17, 2025
राष्ट्रीय

‘जातिगत जनगणना’ न्यायपूर्ण शासन और संसाधनों के उचित वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मौलाना महमूद मदनी

June 17, 2025
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : योग दिवस पर बारिश की संभावना के चलते विशेष इंतजाम

June 17, 2025
राष्ट्रीय

बिहार में अब घर बैठे कर सकेंगे मतदान, निर्वाचन आयोग देगी ‘ई-वोटिंग’ की सुविधा

June 17, 2025
Next Post
महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084741
Total views : 5894832
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In