नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को भाजपा की नैतिक जीत बताते हुए पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने नैतिकता के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी इस्तीफा देने की मांग की है।
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की जबरदस्त फटकार के बाद आम आदमी पार्टी का नशा टूटा है, नींद टूटी है और आखिरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को इस्तीफा देना ही पड़ा।
दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को भाजपा की नैतिक जीत बताते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट मंत्रियों को संबल और बल देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर केजरीवाल को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार,मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिलने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई महीनों से जेल में बंद केजरीवाल के एक अन्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मंत्रिमंडल से इस्तीफा से दिया है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन दोनों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।
–आईएएनएस
एसटीपी/एएनएम