deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के वृक्ष की पूजा

by
November 10, 2024
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

शेखपुरा, 10 नवंबर (आईएएनएस)। आज अक्षय नवमी है और इस दिन लोग आंवला वृक्ष की पूजा करते हैं। यही नहीं, वह वृक्ष का फेरा भी लगाते हैं। इस अवसर पर बिहार के शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में महिलाएं और युवतियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

READ ALSO

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

दरअसल, हर साल अक्षय नवमी पर यहां लोगों को हुजूम उमड़ता है। आज ही के दिन महिलाएं आंवला वृक्ष में धागे की फेरी लगाती हैं और भुआदान करती हैं।

इसके अलावा आंवला के वृक्ष के नीचे खिचड़ी या कोई अन्य पकवान बनाने का भी र‍िवाज है। लोगों का मानना है की वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में खुशियां आती हैं।

पूजा करने आईं महिला रश्मि ने बताया कि आज अक्षय नवमी है और इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा होती है। साथ ही भुआदान भी किया जाता है और यहां सभी महिलाएं खाना बनाकर खाती हैं और भुआ को गुप्त दान कर पूजा की जाती है, इसलिए आज के दिन इसका काफी महत्व है। साथ ही हम भगवान से अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हैं।

एक अन्‍य मह‍िला बेली देवी ने कहा कि अक्षय नवमी का काफी महत्व है और इस दिन पति के लंबी आयु के लिए पूजा की जाती है। साथ ही आंवले के वृक्ष पर धागे की फेरी लगाई जाती है और ब्राह्मणों के लिए खाना भी बनाया जाता है। इस दिन के अन्न का भी काफी महत्व होता है। आंवले के वृक्ष का पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

जमालपुर मोहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी के महंत शिवकुमार पाठक ऊर्फ डबलू बाबा ने बताया कि अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा का बहुत बड़ा महत्व है। कार्तिक शुक्ल नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और आंवला नवमी की कथा सुनी जाती है। पूजा में आंवले के पेड़ की परिक्रमा भी करते हैं। पूजा-पाठ के साथ ही इस पर्व पर आंवले का दान भी करते हैं। इस पूजा से धन संपत्त‍ि और पुत्र की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि इसकी पूजा से घर में शांति और वैभव भी आता है। पूजा के बाद लोग यहां मंदिर परिसर में खिचड़ी का प्रसाद बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे खाते हैं। आज ही के दिन लोग भुआदान भी करते हैं, जिसे कुशमंडा के नाम से भी जानते हैं।

–आईएएनएस

एफएम/सीबबीटी

Related Posts

ताज़ा समाचार

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत: अमर कुमार बाउरी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘बेतुका’

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

September 7, 2025
Next Post

चीन : सुरक्षा और समृद्धि का एक मॉडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096884
Total views : 5964782
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In