deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

अब उभरता बाजार नहीं, भारत दुनिया से अपनी शर्तों पर कर रहा संवाद : रिपोर्ट

देशबन्धु by देशबन्धु
July 28, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

वॉशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक मंचों पर अब भारत को सिर्फ एक उभरते हुए बाजार या मूक दर्शक के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि वह अपनी कूटनीतिक साख को बनाए रखते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए दुनिया से अपनी शर्तों पर संवाद कर रहा है।

READ ALSO

बांग्लादेश विमान हादसा: 27 बच्चों समेत 33 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत नाजुक

वियतनाम में डेंगू बुखार के मामलों में तेजी से वृद्धि, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी सबसे अधिक प्रभावित

‘वन वर्ल्ड आउटलुक’ नामक रिपोर्ट के अनुसार, “तेजी से जटिल हो रही भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भारत जैसी सधी हुई समझदारी से बहुत कम देश आगे बढ़ रहे हैं। प्रतिबंधों के दबाव से लेकर व्यापारिक सुधारों तक, चीन के साथ नाजुक कूटनीति से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक नियम तय करने तक, भारत अब केवल वैश्विक मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बल्कि वह खुद इनकी दिशा तय कर रहा है।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट में इस महीने नाटो महासचिव मार्क रुटे की प्रतिबंध संबंधी चेतावनी पर भारत की “तेज और सख्त” प्रतिक्रिया को रेखांकित किया गया, जिसमें भारत ने “दोहरा मापदंड” बताकर आलोचना की और यह दोहराया कि वह व्यापार को लेकर अपने संप्रभु अधिकार से समझौता नहीं करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया, “यह कोई प्रतीकात्मक विरोध नहीं था, बल्कि रणनीतिक स्वायत्तता का गहरा और स्पष्ट संकेत था। भारत पश्चिमी सुरक्षा ढांचे में शामिल होकर अपनी ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।”

ADVERTISEMENT

हालांकि, यह रुख अलगाववादी नहीं है। भारत अब भी बैकचैनल डिप्लोमेसी (गोपनीय कूटनीति) में सक्रिय है और वह टकराव से बचते हुए संतुलित नीति पर जोर दे रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व व्यापार संगठन में चल रही सुधार वार्ताओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कैमरून में होने वाले 14वें विश्व व्यापार संगठन मंत्रीस्तरीय सम्मेलन से पहले भारत यह सुनिश्चित करने के लिए पर्दे के पीछे सक्रिय है कि व्यापारिक सुधार विकासशील देशों की प्रगति के विरुद्ध न जाएं।

साथ ही भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है, जिसे 1 अगस्त से पहले अंतिम रूप दिए जाने की कोशिश की जा रही है। इस समझौते में उच्च तकनीक क्षेत्र, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे मुद्दे शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, “विश्व व्यापार संगठन में दबाव का विरोध और द्विपक्षीय समझौतों की कोशिश, यह दोहरा दृष्टिकोण भारत की विकसित हो रही व्यापार नीति को दर्शाता है।”

भारत की इस रणनीति को आगामी महीनों में और कठिन परीक्षा से गुजरना होगा, जहां उसे पश्चिमी प्रतिबंधों के दबाव, ऊर्जा सुरक्षा, घरेलू प्राथमिकताओं और अंतरराष्ट्रीय साख के बीच संतुलन बनाना होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, “अगर हाल के हफ्तों की बात की जाए, तो भारत इस परीक्षा के लिए तैयार नजर आता है। उसकी नीतियां एक ऐसे राष्ट्र की छवि गढ़ रही हैं, जो अब महाशक्तियों के बीच झूलता ‘स्विंग स्टेट’ नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार नियमों, तकनीकी नैतिकताओं और कूटनीतिक मानकों को खुद तय करने वाला एक स्वतंत्र और सशक्त खिलाड़ी है।”

–आईएएनएस

डीएससी/

देशबन्धु

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश विमान हादसा: 27 बच्चों समेत 33 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत नाजुक

July 28, 2025
अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम में डेंगू बुखार के मामलों में तेजी से वृद्धि, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी सबसे अधिक प्रभावित

July 28, 2025
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री की जापान और अमेरिका यात्रा, समकक्षों से करेंगे अहम बातचीत

July 28, 2025
अंतरराष्ट्रीय

अगर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यूट्यूब को किया बैन तो उठाएंगे कानूनी कदम: गूगल

July 28, 2025
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया : ली जुन-सोक के घर विशेष जांच दल की छापेमारी

July 28, 2025
अंतरराष्ट्रीय

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर, मलेशियाई पीएम ने की घोषणा

July 28, 2025
Next Post

कांग्रेस से शशि थरूर को संसद में बोलने की इजाजत नहीं : बैजयंत पांडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

000001
Total views : 5545060
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In