deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

देशबन्धु by देशबन्धु
September 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

चंडीगढ़, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भीषण बाढ़ में पंजाब के लोगों के हौसलों की तारीफ की।

READ ALSO

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके पंजाब में जारी भीषण बाढ़ के बीच लोगों के हौसले की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “आज पंजाब जिस हिम्मत और हौसले के साथ इस भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है, वह काबिले-तारीफ है। लोग एक-दूसरे का हाथ थामकर खड़े हैं। यही पंजाब की असली ताकत है।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केजरीवाल ने पंजाब त्रासदी में ‘आप’ कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने लिखा कि आप कार्यकर्ता दिन-रात प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने इसे केवल सेवा न मानकर एक बड़ा पुण्य बताया। अपनी पोस्ट में उन्होंने प्रार्थना की, “भगवान सबको और हिम्मत दे ताकि हम मिलकर हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचा सकें। पंजाब इस आपदा से और मजबूत होकर निकलेगा।”

बता दें कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। इसी बीच प्रदेश की सत्ताधारी ‘आप’ सरकार के तहत राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ विपक्षी नेताओं ने उनके गुजरात दौरे पर सवाल उठाए। हालांकि, उन्होंने पंजाब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अतिरिक्त राहत राशि की मांग की है, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

–आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत: अमर कुमार बाउरी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘बेतुका’

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

September 7, 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096892
Total views : 5964922
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In