deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

अहमदाबाद : सीएम भूपेंद्र पटेल ने अर्बन फॉरेस्ट पार्क का किया लोकार्पण

देशबन्धु by देशबन्धु
August 8, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

गांधीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अहमदाबाद के दक्षिण जोन के लांभा वार्ड मंच सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर विकसित किए गए अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

READ ALSO

चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों की जांच करे : वारिस पठान

चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के तीन बंकर ध्वस्त

लांभा वार्ड में तैयार किया गया यह अर्बन फॉरेस्ट 4464 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। इस गार्डन को 55 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया है।

ADVERTISEMENT

इस अर्बन फॉरेस्ट में मियावाकी पद्धति से साग, खेर, बांस, सीसम और अर्जुन जैसे लगभग 8,000 देशी पेड़ लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, यहां 250 मीटर लंबाई का वॉक-वे भी तैयार किया गया है।

अर्बन फॉरेस्ट पार्क के लोकार्पण अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, मनपा आयुक्त बंछानिधी पाणि, शहर के विधायक, पार्षद और महानगर पालिका के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में अहमदाबाद महानगर पालिका ने अहमदाबाद शहर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के संकल्प को पूरा किया है। अब, क्लीन सिटी अहमदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए महानगर पालिका ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में 40 लाख पेड़ लगाने के लिए मिशन फोर मिलियन ट्रीज 2025 अभियान शुरू किया है।

मिशन फोर मिलियन ट्रीज 2025 के अंतर्गत पूरे शहर में कुल 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 7 अगस्त, 2025 तक कुल 27,11,443 पौधे रोपे जा चुके हैं।

इस प्रकार, अहमदाबाद महानगर पालिका ने 40 लाख पौधे रोपने के लक्ष्य के सापेक्ष 66.77 फीसदी पौधरोपण की उपलब्धि हासिल कर ली है। आगामी समय में शेष पौधे रोपने का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा।

अहमदाबाद महानगर पालिका ने शहर में मियावाकी पद्धति और शहर के भूखंडों पर सघन वृक्षारोपण के माध्यम से अब तक 198 भूखंडों में ऑक्सीजन पार्क/अर्बन फॉरेस्ट तैयार किए हैं।

ADVERTISEMENT

अहमदाबाद के विभिन्न जोनों में कुल 198 ऑक्सीजन पार्क/अर्बन फॉरेस्ट विकसित किए गए हैं, इनमें पूर्व जोन में 58, पश्चिम जोन में 30, उत्तर जोन में 29, दक्षिण जोन में 18, उत्तर-पश्चिम जोन में 32 और दक्षिण-पश्चिम जोन में 31 पार्क शामिल हैं।

इसके अलावा, महानगर में कुल 310 सार्वजनिक उद्यान हैं, इनमें मध्य जोन में 19, पूर्व जोन में 30, पश्चिम जोन में 82, उत्तर जोन में 40, दक्षिण जोन में 40, उत्तर पश्चिम जोन में 68 और दक्षिण-पश्चिम जोन में 31 उद्यान हैं। अहमदाबाद महानगर पालिका के उद्यान विभाग ने पिछले 6 वर्षों में कुल 1 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं।

पिछले 6 वर्षों में लगाए गए पौधों की बात करें, तो वर्ष 2019-20 में कुल 11,58,387 पौधरोपण, 2020-21 में कुल 10,13,856, वर्ष 2021-22 में 12,82,014, वर्ष 2022-23 में 20,75,431, वर्ष 2023-24 में 20,06,190 और वर्ष 2024-25 में 30,13,151 पौधे लगाए गए हैं।

–आईएएनएस

एसके/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों की जांच करे : वारिस पठान

August 8, 2025
चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के तीन बंकर ध्वस्त
राष्ट्रीय

चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के तीन बंकर ध्वस्त

August 8, 2025
राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप आधारहीन : जगदीश शेट्टार

August 8, 2025
राष्ट्रीय

बिहार: सारण में पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार

August 8, 2025
राष्ट्रीय

बंगला भाषा के साथ हो रहा अन्याय, इसे संरक्षित करने की जरूरत : बिमान बनर्जी

August 8, 2025
राष्ट्रीय

केंद्र ने असम और त्रिपुरा में कमजोर वर्गों के विकास के लिए 4,250 करोड़ रुपए के पैकेज को दी मंजूरी

August 8, 2025
Next Post

चीन के ग्वांगझोऊ में भूस्खलन से सात लोगों की मौत, चार का इलाज जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

091522
Total views : 5937095
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In