deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home मनोरंजन

आइस बाथ में चिल करते दिखे रैपर बादशाह, जानें इसके क्या हैं फायदे

देशबन्धु by देशबन्धु
June 7, 2025
in मनोरंजन
0
आइस बाथ में चिल करते दिखे रैपर बादशाह, जानें इसके क्या हैं फायदे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान भी हैं, क्योंकि ठंडे पानी से भरे टब में बैठना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइस बाथ लेने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? इसे लेकर बॉलीवुड की फेमस फिटनेस कोच यास्मीन कराचीवाला ने विस्तार से बताया।

READ ALSO

मलेशिया की सड़कों पर दिखा दिलजीत सिंह का देसी अंदाज, फैंस के साथ की खूब मस्ती

सामाजिकता को ध्यान में रखकर गाना चाहिए: भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी

यास्मीन ने हाल ही में आइस बाथ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, और कैप्शन में इसके फायदे गिनवाए थे। चलिए इन फायदों को विस्तार से समझते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

यास्मीन दीपिका-कैटरीना के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं। यास्मीन के मुताबिक, आइस बाथ मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। जब हम ठंडे पानी में बैठते हैं, तो हमारे शरीर की मांसपेशियों में जो सूजन या दर्द होता है, वह कम हो जाता है। यह खासतौर पर तब फायदेमंद होता है जब हम कसरत या दौड़कर आते हैं। आइस बाथ से शरीर को ठंडक मिलती है और मांसपेशियां जल्दी ठीक हो जाती हैं।

ADVERTISEMENT

आइस बाथ तेजी से रिकवरी करने में काफी मदद करता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जब हम बर्फ से भरे ठंडे पानी में बैठते हैं, तो शरीर की नसें थोड़ी सिकुड़ जाती हैं। लेकिन पानी से बाहर आने पर शरीर फिर से सामान्य तापमान में आ जाता है, जिससे ये नसें दोबारा फैलने लगती हैं। इस प्रक्रिया से खून का बहाव तेज होता है, जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून तेजी से पहुंचता है। इससे हमें तरोताजा महसूस होने लगता है। आइस बाथ न सिर्फ मांसपेशियों को राहत देता है, बल्कि शरीर को ठीक से काम करने में भी मदद करता है। इसलिए बहुत से लोग इसे अपनी रोजमर्रा की देखभाल में शामिल करने लगे हैं।

आइस बाथ मानसिक ताकत बढ़ाने का भी एक शानदार तरीका है। ठंडे पानी में बैठना आसान काम नहीं होता। शुरुआत में यह बहुत मुश्किल और असहज लगता है, लेकिन जब कोई इंसान इस चुनौती को स्वीकार करता है और शांत दिमाग से कुछ मिनट तक ठंडे पानी में बैठा रहता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। यह अनुभव दिमाग को सिखाता है कि मुश्किल हालात में भी शांत रहना और नियंत्रण बनाए रखना कितना जरूरी है। आइस बाथ के दौरान हमारी सहनशक्ति और एकाग्रता भी अच्छी होती है। बार-बार ऐसा करने से इंसान मानसिक रूप से मजबूत बनता है और बाकी मुश्किल हालात का सामना भी बेहतर तरीके से कर पाता है।

–आईएएनएस

पीके/केआर

देशबन्धु

Related Posts

मलेशिया की सड़कों पर दिखा दिलजीत सिंह का देसी अंदाज, फैंस के साथ की खूब मस्ती
मनोरंजन

मलेशिया की सड़कों पर दिखा दिलजीत सिंह का देसी अंदाज, फैंस के साथ की खूब मस्ती

September 26, 2025
मनोरंजन

सामाजिकता को ध्यान में रखकर गाना चाहिए: भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी

September 25, 2025
फिटनेस फ्रीक हैं करिश्मा तन्ना, नवरात्रि शो के बाद देर रात किया वर्कआउट
मनोरंजन

फिटनेस फ्रीक हैं करिश्मा तन्ना, नवरात्रि शो के बाद देर रात किया वर्कआउट

September 25, 2025
देव आनंद: सदाबहार रोमांटिक आइकन, पहली कमाई भिखारी को कर दी थी दान
मनोरंजन

देव आनंद: सदाबहार रोमांटिक आइकन, पहली कमाई भिखारी को कर दी थी दान

September 25, 2025
रानी चटर्जी की ‘चुगलखोर बहुरिया’ को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, सोशल मीडिया पर जताई खुशी
मनोरंजन

रानी चटर्जी की ‘चुगलखोर बहुरिया’ को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

September 25, 2025
‘द ट्रायल 2’ में काजोल संग काम कर बचपन की यादें ताजा हो गईं : पामेला सिंह भूटोरिया 
मनोरंजन

‘द ट्रायल 2’ में काजोल संग काम कर बचपन की यादें ताजा हो गईं : पामेला सिंह भूटोरिया 

September 25, 2025
Next Post
तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113736
Total views : 6015072
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In