deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

आईपीएल 2025 : रोहित शर्मा 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

देशबन्धु by देशबन्धु
May 30, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुल्लांपुर, 30 मई (आईएएनएस)। रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

READ ALSO

पीरजादा अमीन कांग्रेस में शामिल, पवन खेड़ा बोले – ‘सौहार्द और सेवा की परंपरा का प्रतीक है इनका परिवार’

कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान और चीन का समर्थन करती है : संजय उपाध्याय

एलिमिनेटर जैसे अहम मैच में बैटिंग के लिए उतरे रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था और 81 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत रोहित विराट कोहली के बाद आईपीएल में 7,000 रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रोहित ने 50 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। रोहित का यह आईपीएल का 47वां अर्धशतक था। इस पारी के दौरान 43वां रन बनाते ही रोहित ने 7,000 रन का जादुई आंकड़ा छू लिया। उन्होंने अपने 271वें मैच की 266वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से चार छक्के निकले। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के आईपीएल में अब 302 छक्के हो गए हैं। आईपीएल इतिहास में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज और ओवरऑल क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। गेल 357 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए किया था। वह 2011 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। साल 2008 से अब तक खेले 271 मैचों की 266 पारियों में रोहित 7,038 रन बना चुके हैं। इस दौरान दो शतक और 47 अर्धशतक उनके नाम हैं।

सफल बल्लेबाज के साथ-साथ रोहित का नाम आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार है। वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2008 से अब तक आरसीबी के लिए खेलते हुए 266 मैचों की 258 पारियों में आठ शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8,618 रन बनाए हैं।

–आईएएनएस

पीएके/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

पीरजादा अमीन कांग्रेस में शामिल, पवन खेड़ा बोले – ‘सौहार्द और सेवा की परंपरा का प्रतीक है इनका परिवार’

June 1, 2025
ताज़ा समाचार

कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान और चीन का समर्थन करती है : संजय उपाध्याय

June 1, 2025
ताज़ा समाचार

नाइजीरिया : बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हुई

June 1, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार: स्वास्थ्य विभाग में 228 विशेष चिकित्सकों की बहाली, मंत्री मंगल पांडे ने नियुक्ति पत्र बांटे

June 1, 2025
ताज़ा समाचार

सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस पर रेलवे स्टेशन में गैरकानूनी कार्रवाई का आरोप लगाया, रेल मंत्री को लिखा पत्र

June 1, 2025
ताज़ा समाचार

पाक जासूसी रैकेट: एनआईए की 8 राज्यों में बड़ी कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

June 1, 2025
Next Post

मध्य प्रदेश : 'जय हिंद सभा' में जबलपुर नहीं आएंगे राहुल, प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083116
Total views : 5884252
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In