deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home खेल

आकाश चोपड़ा : बल्ले की जगह माइक ने बदली तकदीर, लिखी सफलता की बड़ी कहानी

देशबन्धु by देशबन्धु
September 18, 2025
in खेल
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता है। गीत ऋषि गोपालदास नीरज की यह पंक्ति सिर्फ पंक्ति न होकर जीवन का एक बहुत बड़ा दर्शन है, जो जीवन के किसी सपने के पूरा न होने की स्थिति में रुकने या निराश होने की जगह अपनी क्षमताओं को जानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की जिंदगी कहीं न कहीं इस पंक्ति को चरितार्थ करती है।

READ ALSO

पीकेएल 12 : पुणेरी पल्टन ने महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा को हराकर डिफेंसिव मास्टरक्लास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : नई दिल्ली में पदकों का अनावरण किया गया

आकाश चोपड़ा का जन्म 19 सितंबर 1977 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। जब थोड़े बड़े हुए तो क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी और फिर इस खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना लिए घरेलू क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली से की। 1997 से दिल्ली के लिए उन्होंने खेलना शुरू किया। यह सिलसिला 2010 तक चला। 1997 से 2003 तक उनका दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन रहा और इसी आधार पर 2003 में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला।

ADVERTISEMENT

अक्तूबर 2003 से अक्तूबर 2004 के बीच चोपड़ा को भारत की तरफ से 10 टेस्ट खेलने का मौका मिला। अक्तूबर 2004 में 25 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आकाश ने अपना आखिरी टेस्ट खेला। 10 टेस्ट मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 437 रन उनके बल्ले से निकले।

ADVERTISEMENT

भारतीय टीम से ड्रॉप होने के बाद भी घरेलू क्रिकेट में वह सक्रिय रहे और खूब रन बनाए। घरेलू क्रिकेट के अपने जमाने के सफल और बड़े बल्लेबाजों में से एक रहे। 2010 तक दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले चोपड़ा ने 2010 से 2013 के बीच राजस्थान और हिमाचल के लिए भी खेला। उनके बल्ले से रन निकल रहे थे, लेकिन भारतीय टीम की तरफ से बुलावा नहीं था। 2013 में उन्होंने अपना आखिरी घरेलू मैच खेला।

162 प्रथम श्रेणी मैचों में 29 शतक और 53 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 10,839 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 301 रहा। लिस्ट ए के 65 मैचों में 7 शतक और 17 अर्धशतक लगाते हुए 2,415 रन उन्होंने बनाए। घरेलू क्रिकेट में सफल आकाश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उम्मीदों के अनुरूप सफलता नहीं मिली और इसकी कसक कहीं न कहीं उनके दिल में थी। लेकिन, इसे लेकर निराश होने की जगह अपने पसंदीदा खेल में उन्होंने दूसरा करियर तलाशा। अपने नए करियर के बारे में कहीं न कहीं वह क्रिकेट छोड़ने से पूर्व सोच चुके थे।

आकाश ने क्रिकेट से संन्यास आधिकारिक तौर पर 2015 में लिया था। लेकिन, 2013 में ही बल्ले की जगह आकाश ने माइक पकड़ ली। आकाश के बल्ले से निकले शॉट् बेशक दुनिया में मशहूर नहीं हुए, लेकिन कमेंट्री बॉक्स में उनके कहे शब्द अब सुर्खियां बनते हैं। छक्के, चौके, विकेट या फिर रन आउट पर कहे आकाश के शब्द उस क्षण में रोमांच भरते हैं। उनकी मौजूदगी कमेंट्री बॉक्स को समृद्ध बनाती है।

पिछले 12 साल में क्रिकेट की अपनी बारीक जानकारी, भाषा, संवाद कौशल के दम पर कमेंटेटर के रूप में आकाश ने अपनी बेहद अलग और लोकप्रिय पहचान बनाई है। कमेंट्री बॉक्स में उनके सामने बड़े-बड़े क्रिकेटर फिके नजर आते हैं। हिंदी कमेंट्री में आकाश मौजूदा दौर का बड़ा लोकप्रिय चेहरा हैं। कमेंट्री के अलावा क्रिकेट पर आकाश विशेष शो करते हैं, कॉलम लिखते हैं, किताब भी लिख चुके हैं।

यह सब इसलिए संभव हो सका, क्योंकि आकाश ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता नहीं मिलने पर निराश होकर बैठने की जगह अपने हुनर को तराशा और अपनी ऊर्जा को दूसरे क्षेत्र में लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। आकाश की सफलता हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो अपनी पसंदीदा क्षेत्र में सफलता नहीं मिलने पर निराशा से भर जाता है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएके/

देशबन्धु

Related Posts

पीकेएल 12 : पुणेरी पल्टन ने महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा को हराकर डिफेंसिव मास्टरक्लास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया
खेल

पीकेएल 12 : पुणेरी पल्टन ने महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा को हराकर डिफेंसिव मास्टरक्लास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

September 18, 2025
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 :  नई दिल्ली में पदकों का अनावरण किया गया
खेल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : नई दिल्ली में पदकों का अनावरण किया गया

September 18, 2025
सत्यदेव प्रकाश: संसाधनों की कमी के बावजूद बने टॉप आर्चर को टक्कर देने वाले तीरंदाज
खेल

सत्यदेव प्रकाश: संसाधनों की कमी के बावजूद बने टॉप आर्चर को टक्कर देने वाले तीरंदाज

September 18, 2025
हांगकांग सिक्सेज 2025 : टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे रविचंद्रन अश्विन
खेल

हांगकांग सिक्सेज 2025 : टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे रविचंद्रन अश्विन

September 18, 2025
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी जश्न मनेगा : हॉकी इंडिया
खेल

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी जश्न मनेगा : हॉकी इंडिया

September 18, 2025
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो प्रीमियर लीग’ का आयोजन, मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया उद्घाटन
खेल

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो प्रीमियर लीग’ का आयोजन, मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया उद्घाटन

September 17, 2025
Next Post

भारत में प्रति वर्ष 33 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का हो रहा निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

109143
Total views : 5993772
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In