deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

आधुनिक असम की सांस्कृतिक पहचान गढ़ने में भूपेन हजारिका का बड़ा हाथ: पीएम मोदी

देशबन्धु by देशबन्धु
September 8, 2025
in राष्ट्रीय
0
आधुनिक असम की सांस्कृतिक पहचान गढ़ने में भूपेन हजारिका का बड़ा हाथ: पीएम मोदी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जन्म जयंती देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावपूर्ण लेख के माध्यम से उनकी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को याद किया।

READ ALSO

गुजरात: उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, प्रधानमंत्री का जताया आभार

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू

अपने आधिकारिक ब्लॉग पर प्रकाशित ‘भूपेन दा को श्रद्धांजलि’ शीर्षक वाले इस लेख में पीएम ने भूपेन दा की जीवनी, उनके संगीत की यात्रा और सामाजिक योगदान को सरल शब्दों में बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे भूपेन दा ने असम की मिट्टी से जुड़कर दुनिया को मानवता का संदेश दिया। यह लेख शताब्दी वर्ष की शुरुआत पर उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प दिलाता है।

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने लेख की शुरुआत में लिखा, “आज 8 सितंबर, भारतीय संस्कृति और संगीत से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन है, खासकर असम के भाइयों-बहनों के लिए। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती है। वे भारत की सबसे भावुक और असाधारण आवाजों में से एक थे। इस साल उनके जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत हो रही है। यह समय है उनके कला और जन-जागरण के योगदान को याद करने का।”

उन्होंने जोर दिया कि भूपेन दा ने संगीत से कहीं ज्यादा दिया। उनके गीतों में करुणा, सामाजिक न्याय, एकता और गहरी भावनाएं भरी हैं। वे सिर्फ गायक नहीं, लोगों की धड़कन थे। कई पीढ़ियां उनके गीतों पर पली-बढ़ीं। असम से निकली उनकी आवाज ब्रह्मपुत्र नदी की तरह सीमाओं को पार करती रही।

ADVERTISEMENT

लेख में पीएम ने भूपेन दा के जीवन की शुरुआत का जिक्र किया। जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ। बचपन से असम की लोक परंपराओं, लोकगीतों और कहानी कहने की कला ने उन्हें प्रभावित किया। छह साल की उम्र में उन्होंने सार्वजनिक मंच पर गाना गाया। असमिया साहित्य के पिता लक्ष्मीनाथ बेझबरुआ ने उनकी प्रतिभा पहचानी। किशोरावस्था तक आते ही उनका पहला गीत रिकॉर्ड हो गया। भूपेन दा सिर्फ संगीतकार नहीं, बौद्धिक भी थे। जिज्ञासु स्वभाव के कारण वे कॉटन कॉलेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पहुंचे। बीएचयू में राजनीति विज्ञान पढ़ा, लेकिन ज्यादातर समय संगीत साधना में बिताया।

पीएम ने अपनी काशी से जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, “काशी के सांसद के नाते मुझे उनकी यात्रा से व्यक्तिगत लगाव महसूस होता है। वहीं, शिक्षा पूरी करने के बाद भूपेन दा अमेरिका गए। वहां नामी विद्वानों और संगीतकारों से मिले। सिविल राइट्स नेता पॉल रोबसन से प्रेरणा ली, जिनका गीत ‘ओल्ड मैन रिवर’ ने उनके मशहूर गीत ‘बिश्निराम परोरे’ को जन्म दिया। पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला एलेनॉर रूजवेल्ट ने उन्हें भारतीय लोक संगीत के लिए गोल्ड मेडल दिया। लेकिन, अमेरिका में रहने का मौका होने पर भी वे भारत लौट आए। “रेडियो, रंगमंच, फिल्में और डॉक्यूमेंट्री हर क्षेत्र में पारंगत। नई प्रतिभाओं को हमेशा बढ़ावा दिया।”

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में बताया कि उनके गीतों ने गरीबों, नाविकों, चाय बागान मजदूरों, महिलाओं और किसानों की आवाज उठाई। पुरानी यादों को ताजा करने के साथ आधुनिकता का नजरिया दिया। सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को ताकत और उम्मीद दी।

पीएम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना पर जोर दिया और कहा कि “भूपेन दा की रचनाएं भाषा-क्षेत्र की सीमाएं तोड़ती हैं। असमिया, बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिए संगीत रचा। ‘दिल हूम हूम करे’ की पीड़ा दिल को छू जाती है, ‘गंगा बहती हो क्यों’ आत्मा को झकझोरती है।”

उन्होंने असम को पूरे भारत के सामने लाने का श्रेय दिया। “आधुनिक असम की सांस्कृतिक पहचान गढ़ने में उनका बड़ा हाथ है। असमिया प्रवासियों की आवाज बने।” वे राजनीति में भी सक्रिय रहे, 1967 में निर्दलीय विधायक बने, लेकिन सेवा को प्राथमिकता दी।

उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, “उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जैसे सम्मान मिले। 2019 में हमारी सरकार ने भारत रत्न दिया, जो एनडीए के लिए गर्व की बात है। 2011 में निधन पर लाखों लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे। ब्रह्मपुत्र की ओर मुंह करके जलुकबाड़ी पहाड़ी पर विदाई दी गई। असम सरकार और भूपेन हजारिका कल्चरल ट्रस्ट युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। धोला-सदिया पुल को भूपेन हजारिका सेतु नाम देकर सम्मान दिया।”

पीएम ने कहा, “भूपेन दा का जीवन करुणा, सुनने और जड़ों से जुड़ने की सीख देता है। उनके गीत नदियां, मजदूर, चाय कामगार, महिलाएं और युवाओं को याद दिलाते हैं। विविधता में एकता पर भरोसा जगाते हैं। भारत ऐसे रत्न से धन्य है। शताब्दी वर्ष में संकल्प लें कि उनके संदेश को फैलाएं। संगीत, कला और संस्कृति को बढ़ावा दें, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।”

–आईएएनएस

एसएचके/पीएसके

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

गुजरात: उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, प्रधानमंत्री का जताया आभार

September 8, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू

September 8, 2025
राजस्थान: हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास, सदन में जमकर लगे नारे
राष्ट्रीय

राजस्थान: हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास, सदन में जमकर लगे नारे

September 8, 2025
‘भ्रष्टाचार के जनक से मिले हैं’, लालू-रेड्डी की मुलाकात पर ललन सिंह ने कसा तंज
राष्ट्रीय

‘भ्रष्टाचार के जनक से मिले हैं’, लालू-रेड्डी की मुलाकात पर ललन सिंह ने कसा तंज

September 8, 2025
राष्ट्रीय

खड़गे के बयान पर भड़के किसान नेता, बोले-किसानों की बात सुनते तो सत्ता में होते

September 8, 2025
सीएम भूपेंद्र पटेल और स्पीकर शंकर चौधरी ने विजय रूपाणी के चित्र का किया अनावरण
राष्ट्रीय

सीएम भूपेंद्र पटेल और स्पीकर शंकर चौधरी ने विजय रूपाणी के चित्र का किया अनावरण

September 8, 2025
Next Post
‘द बंगाल फाइल्स’ को देख दर्शकों की आंखों से छलके आंसू, विवेक अग्निहोत्री को दिया भावुक धन्यवाद

'द बंगाल फाइल्स' को देख दर्शकों की आंखों से छलके आंसू, विवेक अग्निहोत्री को दिया भावुक धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097199
Total views : 5967134
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In