deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

‘आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं’, राहुल गांधी ने दी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई

देशबन्धु by देशबन्धु
June 20, 2025
in राष्ट्रीय
0
‘आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं’, राहुल गांधी ने दी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी। कांग्रेस सांसद ने राष्ट्रपति के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।

READ ALSO

आप सांसद संजय सिंह ने मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक

जम्मू कश्मीर : उधमपुर में एनएच-44 पर यातायात बहाल, भूस्खलन के कारण टूटा था हाईवे का बड़ा हिस्सा

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।

अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर खड़गे ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।”

ADVERTISEMENT

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई। राष्ट्र की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य, शांति और खुशी की कामना करता हूं।”

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। इससे पहले वो झारखंड की राज्यपाल (2015–2021) रह चुकी हैं। वो भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं।

20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मू का बचपन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा।

वो अपने गांव की पहली लड़की थीं, जिन्होंने कॉलेज जाकर उच्च शिक्षा हासिल की। साल 2000 में द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा और ओडिशा विधानसभा में प्रवेश किया। वो 2009 तक दो कार्यकालों तक विधायक रहीं। 18 मई 2015 को द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल नियुक्त की गईं। उस समय भी वो राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनीं।

–आईएएनएस

डीसीएच/केआर

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

आप सांसद संजय सिंह ने मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक

September 10, 2025
जम्मू कश्मीर : उधमपुर में एनएच-44 पर यातायात बहाल, भूस्खलन के कारण टूटा था हाईवे का बड़ा हिस्सा
राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर : उधमपुर में एनएच-44 पर यातायात बहाल, भूस्खलन के कारण टूटा था हाईवे का बड़ा हिस्सा

September 10, 2025
नित्यानंद राय का विपक्ष पर वार, ‘सिर्फ लड़ाई-झगड़े में ताकत और बुद्धि लगाते हैं’
राष्ट्रीय

नित्यानंद राय का विपक्ष पर वार, ‘सिर्फ लड़ाई-झगड़े में ताकत और बुद्धि लगाते हैं’

September 10, 2025
राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया विरोध
राष्ट्रीय

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया विरोध

September 10, 2025
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में तोड़फोड़, बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने की निंदा
राष्ट्रीय

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में तोड़फोड़, बिहार सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा ने की निंदा

September 10, 2025
तमिलनाडु : उलुंदुरपेट्टई टोल गेट पर परिवहन मंत्री शिवशंकर का औचक निरीक्षण
राष्ट्रीय

तमिलनाडु : उलुंदुरपेट्टई टोल गेट पर परिवहन मंत्री शिवशंकर का औचक निरीक्षण

September 10, 2025
Next Post
पानीपत : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों ने मैराथन में लिया हिस्सा

पानीपत : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, स्कूली बच्चों ने मैराथन में लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097517
Total views : 5970060
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In