नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक नेताओं एवं पदाधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश महासचिव हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व लोक सभा प्रभारी एवं आप के संस्थापक सदस्य उधम सिंह तोमर, नई दिल्ली जिले से संस्थापक सदस्य एवं ट्रेड विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव सुधीर फोगाट, पार्टी के संस्थापक सदस्य मनोज कुमार धीरयान सहित कई अन्य नेता शामिल रहे, जिन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
आप के इन सभी नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि आज जिन सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है, उन सभी ने एक समय अरविंद केजरीवाल के साथ संघर्ष करके पार्टी की स्थापना की और जिनके एक फोन पर अरविंद केजरीवाल फोन उठाते हैं। लेकिन, आज वे सभी अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने केंद्र सरकार की नौकरियां छोड़कर, परिवार छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी, उन सभी के साथ केजरीवाल ने विश्वासघात किया है। जिन उद्देश्यों को साथ लेकर अरविंद केजरीवाल से ये लोग जुड़े थे, उन सभी को चोट पहुंची है और अरविंद केजरीवाल एवं उनकी सरकार के एक-एक करके भ्रष्टाचारी मुखौटे उतरते गए। आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए उधम सिंह तोमर एवं सुधीर फोगाट ने कहा कि केजरीवाल ने आप को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बना डाला है और आज आप कार्यकर्ता विशेषकर युवा कुंठित हैं और धीरे-धीरे उनका केजरीवाल से मोहभंग हो रहा है।
–आईएएनएस
एसटीपी/एबीएम