deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

आयुर्वेद के वैश्विक दूत पीआर कृष्ण कुमार: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम

देशबन्धु by देशबन्धु
September 22, 2025
in राष्ट्रीय
0
आयुर्वेद के वैश्विक दूत पीआर कृष्ण कुमार: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आयुर्वेदाचार्य पीआर कृष्ण कुमार बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने एक बढ़िया चिकित्सक, शिक्षक, दार्शनिक, प्रशासक, उद्यमी और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने जीवन में अद्भुत संतुलन के साथ इन सभी भूमिकाओं का निर्वहन किया।

READ ALSO

गाढ़ा रक्त शरीर को बना सकता है बीमारियों का घर! समय रहते जान लें आयुर्वेदिक उपचार

मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 5 हजार मेगावाट: सीएम मोहन यादव

साल 1951 में 23 सितंबर को जन्मे कृष्ण कुमार, आयुर्वेद के महान प्रवर्तक और ‘द आर्य वैद्य फार्मेसी कोयंबटूर’ के संस्थापक आर्य वैद्यन पीवी राम वेरियर के पुत्र थे। उनके दादा संस्कृत के विद्वान, कवि और वैद्य थे। पिता राम वेरियर का सपना था कि वह आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर ले जाएं और नई पीढ़ी के लिए ऐसे चिकित्सक तैयार करें, जो परंपरा और आधुनिकता दोनों का संगम हों। यही दृष्टि कृष्ण कुमार के जीवन का पथ प्रदर्शक बनी।

ADVERTISEMENT

शोर्णूर आयुर्वेद कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद कृष्ण कुमार ने आयुर्वेद शिक्षा के प्रचार-प्रसार को अपना जीवन-ध्येय बनाया। कोयंबटूर स्थित चिकित्सालयम में उन्होंने आयुर्वेद को ज्योतिष और दैविक उपचार पद्धतियों से जोड़कर एक समग्र चिकित्सा दृष्टिकोण विकसित किया, जिसने आधुनिक डॉक्टरों को भी प्रभावित किया।

ADVERTISEMENT

कृष्ण कुमार ने वैज्ञानिक प्रमाणीकरण पर जोर दिया। उनके प्रयासों से 1977 में डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर ने आयुर्वेद उपचार (विशेषकर रुमेटॉइड आर्थराइटिस) पर पहला क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया। यही नहीं, अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने भी 2004-06 में उनकी अगुवाई में प्रोजेक्ट को फंड किया, जो भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण था। उनका मानना था कि आयुर्वेद का वैश्वीकरण तभी सार्थक है जब उसकी परंपरा के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ न की जाए।

उन्होंने पर्यटन उद्योग के व्यावसायिक दबावों से परे रहकर प्रिवेंटिव मेडिसिन और हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा दिया। देश-विदेश में यात्राएं कर उन्होंने योग और ध्यान के सहारे आयुर्वेद को एक वैश्विक पहचान दिलाई।

ADVERTISEMENT

कृष्ण कुमार केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं रहे, उन्होंने क्षेत्रोपासना ट्रस्ट और भारतमुनि फाउंडेशन जैसे संगठनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मूल्यों के पुनर्जागरण में योगदान दिया। उनके ट्रस्ट और विद्यालयों में आज भी विद्यार्थी परंपरागत भारतीय विज्ञानों की शिक्षा लेते हैं।

आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार और शिक्षा सुधार में योगदान के लिए उन्हें 2009 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। हालांकि, वे हमेशा कहते थे कि यह मेरा नहीं, आयुर्वेद का सम्मान है। स्वामी विवेकानंद के शब्दों को वे अक्सर उद्धृत करते थे कि हर नए विचार को पहले उपहास झेलना पड़ता है, फिर विरोध, और अंततः स्वीकृति।

–आईएएनएस

पीएसके/एएस

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

गाढ़ा रक्त शरीर को बना सकता है बीमारियों का घर! समय रहते जान लें आयुर्वेदिक उपचार

September 22, 2025
मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 5 हजार मेगावाट: सीएम मोहन यादव
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 5 हजार मेगावाट: सीएम मोहन यादव

September 22, 2025
जीएसटी स्‍लैब में सुधार से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद : पी भास्कर राव
राष्ट्रीय

जीएसटी स्‍लैब में सुधार से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद : पी भास्कर राव

September 22, 2025
बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर भी कसा तंज
राष्ट्रीय

बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर भी कसा तंज

September 22, 2025
राष्ट्रीय

10 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के अर्धचंद्राकार घाट

September 22, 2025
बिहार : चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री जनता को देंगे करोड़ों की सौगात, जेडीयू एमएलसी ने लालू परिवार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय

बिहार : चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री जनता को देंगे करोड़ों की सौगात, जेडीयू एमएलसी ने लालू परिवार पर साधा निशाना

September 22, 2025
Next Post

'चुनरी लाले लाले' में दिखी अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ की जबरदस्त केमिस्ट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

112074
Total views : 6004217
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In