deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

इंदिरा गांधी समेत सभी विपक्षी नेता विदेशों में रखते थे भारत का मान, राहुल गांधी का बयान निराशाजनक : किरेन रिजिजू (आईएएनएस साक्षात्कार)

देशबन्धु by देशबन्धु
October 6, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल के विदेश दौरे और उनके बयानों ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कोलंबिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए, जिस पर सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। इस मुद्दे पर आईएएनएस से एक विशेष साक्षात्कार में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयानों, जेन-जी के कथित विद्रोह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विरोध, सेना पर टिप्पणियों और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर बेबाक राय रखी।

READ ALSO

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने माले में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून से की मुलाकात

हर वर्ग की सेवा का है संकल्प: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सवाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोलंबिया के बाद पेरू गए हैं और वहां भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। आपका इस पर क्या कहना है?

ADVERTISEMENT

जवाब: राहुल गांधी के बार-बार विदेश दौरे मेरे लिए कोई विशेष मायने नहीं रखते और न ही मैं इसमें व्यक्तिगत रुचि रखता हूं। लेकिन विपक्ष के नेता के तौर पर जब वह विदेशों में भाषण देते हैं तो हम उसे गंभीरता से सुनते हैं। वह भारत में लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। अगर वह विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र और भारत की व्यवस्था के खिलाफ बोलते हैं और यह कहते हैं कि भारत वैश्विक नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है, तो यह चिंता का विषय है। इससे दुनिया में गलत संदेश जाता है कि भारत में राहुल गांधी जैसे लोग हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि उनके जैसे विचार रखने वाले लोग देश में बहुत कम हैं। उनके बयान आपत्तिजनक हैं और उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए।

सवाल: राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, भारतीय लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हैं। इस पर आपकी क्या राय है?

जवाब: हमारे देश में कई विपक्षी नेता हुए हैं, चाहे वे कांग्रेस से हों या भाजपा से। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, जसवंत सिंह, अरुण जेटली जैसे नेताओं ने विपक्षी नेता के रूप में जिम्मेदारी निभाई। एक उदाहरण देना चाहूंगा: जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं और विदेश दौरे पर गई थीं, तो उनसे भारत में उनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे विदेश में भारत सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी। लेकिन राहुल गांधी पहले ऐसे विपक्षी नेता और सांसद हैं जो विदेश जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं और जहर उगलने का काम करते है। यह बेहद दुखद और निराशाजनक है।

ADVERTISEMENT

सवाल: भारत में जेन-जी के जरिए नेपाल या बांग्लादेश जैसे विद्रोह की बात की जा रही है। इस पर आपका क्या कहना है?

जवाब: कुछ लोग भारत में विद्रोह भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि नेपाल और बांग्लादेश में देखा गया। राहुल गांधी ने जेन-जी के बारे में जो कहा, उस पर मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि भारत की युवा पीढ़ी समझदार है। उन्होंने राहुल गांधी को तीन बार खारिज किया है। हमारी जेन-जी परिवारवाद के खिलाफ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को लूटने का काम किया, जिसके खिलाफ युवा पीढ़ी है। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। अगर कोई भ्रष्टाचार करता है, तो प्रधानमंत्री उसे तुरंत बाहर का रास्ता दिखा देंगे। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। जेनरेशन-जेड का आक्रोश कांग्रेस की नीतियों और परिवारवादी सोच के खिलाफ है।

सवाल: जेएनयू में आरएसएस के पथसंचलन का विरोध हो रहा है। क्या स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरएसएस के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए?

जवाब: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक सामाजिक संगठन है। जो लोग इसे नहीं जानते, उनसे मैं अपील करता हूं कि वे इसकी वास्तविकता को समझें। आरएसएस जैसा संगठन दुनिया में कहीं नहीं है। इसके प्रचारक अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित करते हैं। मैंने भी जब आरएसएस को करीब से जाना, तो मुझे लगा कि देशसेवा के लिए इससे बेहतर कोई संगठन नहीं है। युवा पीढ़ी को आरएसएस को समझने की इच्छा रखनी चाहिए। जब लोग इस संगठन की शक्ति को समझ लेंगे और इसे अपनाएंगे तो भारत निश्चित रूप से वैश्विक महाशक्ति बन जाएगा।

ADVERTISEMENT

सवाल: उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कह रहे हैं कि उन्हें सीडीएस और वायुसेना प्रमुख पर भरोसा नहीं है। इस पर आपका क्या कहना है?

जवाब: यह बेहद दुखद है। जब हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ जवाब देती है, तो उससे पहले कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल हमारी सेना पर ही हमला बोल देते हैं। जब पाकिस्तान झूठ बोलता है तो हमारी सेना उसका जवाब देती है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस और वामपंथी हमारी सेना को निशाना बनाते हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगी है। जो लोग सेना के खिलाफ और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उनके लिए सत्ता में आना एक सपना है, जो जनता कभी पूरा नहीं होने देगी।

सवाल: ‘आई लव मोहम्मद’ के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता संवेदनशील हैं और इसकी वकालत कर रहे हैं। इस पर आपका क्या कहना है?

जवाब: मैं अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री हूं। हमारे देश में अल्पसंख्यक हों या बहुसंख्यक, सभी को संविधान के तहत समान अधिकार प्राप्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं। जब से मैंने यह जिम्मेदारी संभाली है, मैं हर समुदाय के लोगों से मिलता हूं और उनकी समस्याएं सुनता हूं। ‘आई लव मोहम्मद’ जैसे अभियानों का मकसद देश में विभाजन और अराजकता फैलाना हो सकता है। कुछ लोग पर्दे के पीछे से ऐसी साजिश रच रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश एकजुट है। हमारी सरकार धर्म या जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदाय यहां सुरक्षित हैं। हमें गर्व है कि हम भारत के नागरिक हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने माले में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून से की मुलाकात

October 6, 2025
ताज़ा समाचार

हर वर्ग की सेवा का है संकल्प: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

October 6, 2025
ताज़ा समाचार

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान को झटका, नहीं खेलेंगे सफी

October 6, 2025
ताज़ा समाचार

महाराष्ट्र में भी हो ‘एसआईआर’, यहां फर्जी मतदाताओं की संख्‍या ज्‍यादा : संजय निरुपम

October 6, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का किया दावा

October 6, 2025
ताज़ा समाचार

अमृतसर पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, आईएसआई कनेक्शन का खुलासा

October 6, 2025
Next Post

भंडारा: गांधी चौक पर शॉर्ट सर्किट से लगी तिरुपति गिफ्ट सेंटर में आग, लाखों का नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

118718
Total views : 6040036
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In