deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व

Editorial Desk by Editorial Desk
November 8, 2024
in ताज़ा समाचार, राष्ट्रीय
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर 8 नवंबर (आईएएनएस)। लोक आस्था के प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। भारी संख्या में आस्थावान दिल्ली में बने विभिन्न घाटों पर पहुंचे और भगवान भास्कर को नमन किया। यमुना घाट पर ऐसे व्रती भी थे जो किसी कारणवश अपने गांव घर नहीं जा पाए और उन्होंने यहीं पर अपने अपनों संग छठ मनाया। वहीं, दिल्ली के अलावा झारखंड के दुमका और बिहार के मुजफ्फरपुर में भी व्रती विधिवत अर्घ्य देती दिखीं।

ADVERTISEMENT

36 घंटे बाद महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा। इनमें से कुछ से आईएएनएस ने बात की। यहां पर छठ पूजा करने पहुंची उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली गुड्डी मिश्रा ने बताया कि यह बहुत ही पवित्र त्यौहार है, हर बार इसको मनाने के लिए घर जाती हूं, लेकिन इस बार नहीं जा पाई और दिल्ली में ही छठ करना पड़ रहा है।

READ ALSO

पिछले एक साल में भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति : किन योंग

जुबीन गर्ग के मैनेजर ने उनके गीतों के स्वामित्व के बारे में दिया स्पष्टीकरण, वित्तीय मामलों से जुड़ी अफवाहों को किया खारिज

उन्होंने बताया कि मान्यताएं कई हैं। घर की सुख समृद्धि और वंश वृद्धि के लिए इसे किया जाता है। छठ करने से कोई भी मन्नत पूरा हो जाती है। कार्तिक छठ का सब बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिसके लिए महिलाएं काफी उत्साहित होती हैं और हम इसको बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। इसमें सूर्य भगवान की आराधना करते हैं। मैंने छठ के अंतिम दिन उगते हुए सूरज को दूध से अर्घ्य दिया। इसके बाद अब हम उपवास तोड़कर कुछ खाएंगे पिएंगे।

ADVERTISEMENT

एक अन्य व्रती महिला ने बताया छठ पूजा बिहार, झारखंड और यूपी में समान भाव से मनाया जाता है, लेकिन अब अच्छा लगता है कि लोकपर्व देश दुनिया में पूरे उत्साह से मनाया जाता है। दिल्ली में भी महापर्व मनाने के लिए लोगों की अधिक तादाद देखने को मिल रही है। छठ के समय ट्रेनों में बहुत भीड़ होता है, टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता है, जिसके कारण हम लोग दिल्ली में ही छठ मनाते हैं।

ADVERTISEMENT

छठ के समय घर की याद आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि घर की याद तो आती है। गांव में घर के पूरे सदस्य होते हैं। अपना परिवार होता है, सभी लोग मिलकर छठ मनाते हैं, तो उसका अलग अहसास होता है।

वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी महापर्व के आखिरी दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। जिले में 127 घाटों पर लाखों की संख्या में छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां भी हजारों की संख्या में घरों के आंगन और छतों पर कृत्रिम घाट बनाकर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।

–आईएएनएस

एससीएच/केआर

Editorial Desk

Tags: उगते सूर्य को अर्घ्यछठ पर्व

Related Posts

ताज़ा समाचार

पिछले एक साल में भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति : किन योंग

September 27, 2025
ताज़ा समाचार

जुबीन गर्ग के मैनेजर ने उनके गीतों के स्वामित्व के बारे में दिया स्पष्टीकरण, वित्तीय मामलों से जुड़ी अफवाहों को किया खारिज

September 27, 2025
ताज़ा समाचार

जम्मू-कश्मीर : हायर सेकेंडरी पार्ट II उत्तीर्ण छात्रों को 29 सितंबर से कॉलेज में प्रवेश

September 27, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, चुनावी रणनीतियों पर की चर्चा
ताज़ा समाचार

गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ की बैठक, चुनावी रणनीतियों पर की चर्चा

September 27, 2025
ताज़ा समाचार

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पवन कल्याण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

September 27, 2025
ताज़ा समाचार

मैं वास्तव में जुबीन गर्ग के बारे में ज्यादा नहीं जानती: जया प्रदा

September 27, 2025
Next Post

मोदी ने सुबह के अर्घ्य के पावन अवसर पर बधाई दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114184
Total views : 6017081
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In