deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

कंबोडिया : भारत की मदद से बने बौद्ध विश्वविद्यालय के आईटी सेंटर से 150 छात्रों ने की डिग्री पूरी

देशबन्धु by देशबन्धु
July 26, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नोम पेन्ह, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रीह सिहानुकराजा बौद्ध विश्वविद्यालय के आईटी सेंटर से शनिवार को 150 छात्रों ने पढ़ाई पूरी की। यह सेंटर भारत सरकार की मदद से मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) के तहत एक क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट (क्यूआईपी) के रूप में स्थापित किया गया था। स्नातक समारोह में भारतीय दूतावास के अधिकारियों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को प्रमाण पत्र दिए।

READ ALSO

डबल इंजन सरकार के रहते बिहार का भला नहीं हो सकता: मृत्युंजय तिवारी

सोना बीते एक हफ्ते में 3,300 रुपए से अधिक हुआ महंगा, चांदी 1.28 लाख रुपए के पार

ADVERTISEMENT

एमजीसी के तहत भारत हर साल कंबोडिया में पांच सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं के लिए प्रति परियोजना 50,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता देता है।

ADVERTISEMENT

एमजीसी की स्थापना नवंबर 2000 में भारत, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए हुई थी। वर्ष 2015-18 के दौरान भारत ने कंबोडिया में कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, क्षमता निर्माण, स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में 15 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट शुरू किए, जिन्हें खूब सराहना मिली।

2018 में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन परियोजनाओं की संख्या को पांच से बढ़ाकर दस करने की घोषणा की थी। अब तक 48 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें से 31 पूरी हो चुकी हैं और 17 पर काम चल रहा है।

भारत और कंबोडिया के बीच ऐतिहासिक रिश्ते हिंदू और बौद्ध धर्म के सांस्कृतिक प्रभावों पर आधारित हैं। कंबोडिया में बौद्ध धर्म के साथ-साथ हिंदू रीति-रिवाज, मूर्तिपूजा और पौराणिक कथाओं का गहरा प्रभाव है। भारत ने 1952 में कंबोडिया के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित किए, जो 1953 में कंबोडिया की फ्रांस से आजादी से पहले शुरू हो गए थे। आजादी के बाद भारत को कंबोडिया में एक करीबी दोस्त और प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखा गया।

दोनों देशों के बीच नियमित राजनीतिक और आधिकारिक स्तर पर बातचीत, द्विपक्षीय दौरे, सहायता, क्षमता निर्माण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विकास परियोजनाओं के लिए रियायती ऋण और मंदिरों के जीर्णोद्धार ने इस रिश्ते को और मजबूत किया है।

ADVERTISEMENT

आईटी सेंटर जैसे प्रोजेक्ट न केवल कंबोडिया के युवाओं को तकनीकी शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि भारत और कंबोडिया के बीच दोस्ती को भी बढ़ा रहे हैं। इस समारोह में शामिल हुए छात्रों और शिक्षकों ने भारत की इस मदद की सराहना की और इसे दोनों देशों के बीच सहयोग का प्रतीक बताया।

–आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

डबल इंजन सरकार के रहते बिहार का भला नहीं हो सकता: मृत्युंजय तिवारी

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

सोना बीते एक हफ्ते में 3,300 रुपए से अधिक हुआ महंगा, चांदी 1.28 लाख रुपए के पार

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

दिशा पाटनी के घर की गली में बन रहा लोहे का गेट, फायरिंग के बाद उठाया गया कदम

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

फरीदाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्चे को रौंदा, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी : रामजी गौतम

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान को जैसा जवाब जंग में दिया, वैसा खेल के मैदान पर भी देंगे : बदरुद्दीन सिद्दीकी

September 14, 2025
Next Post
बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान के सवालों पर नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग पासवान के सवालों पर नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100108
Total views : 5977797
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In