बेलगावी, (कर्नाटक) 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को बेलगावी जिले के संकेश्वर शहर में एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी शिक्षक की पहचान बी.आर. बड़कारा के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा है कि एक अन्य शिक्षक के.एम. कोली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी स्कूल परिसर में 10वीं की छात्रा को गलत तरीके से छू रहा था। इस संबंध में युवती ने संकेश्वरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार भी किया। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसके अंक काट लिए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
–आईएएनएस
एचएमए/एएनएम