deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

कर्नाटक: राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बीज मेले में किसानों को किया प्रेरित

देशबन्धु by देशबन्धु
September 14, 2025
in राष्ट्रीय
0
कर्नाटक: राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बीज मेले में किसानों को किया प्रेरित
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

धारवाड़, 14 सितंबर (आईएएनएस)। धारवाड़ कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित बीज मेले में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने रविवार को किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

READ ALSO

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “यह मेला किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। धारवाड़ कृषि विश्वविद्यालय ने व्यापक शोध के माध्यम से कई उन्नत बीज किस्में विकसित की हैं, जो किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा।”

ADVERTISEMENT

राज्यपाल ने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कृषि को धर्म की नींव से जोड़ा। उन्होंने आधुनिक खेती की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “विश्व में सर्वाधिक उपज के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। यह मेला किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने का माध्यम है, जिससे अधिक फसल और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।”

गहलोत ने किसानों से फल और फूलों की खेती पर ध्यान देने की सलाह दी, क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा हो सकता है। उन्होंने मेले में मौजूद वैज्ञानिकों के साथ बातचीत का लाभ उठाने और नई तकनीकों को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा, “किसानों को अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप फसलें उगानी चाहिए। केवल आधुनिक खेती ही बेहतर उपज दे सकती है।”

उन्होंने कीटों, बाढ़ और सूखे जैसी चुनौतियों का जिक्र करते हुए नई तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही, युवाओं और महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा, “कृषि अब युवाओं और महिलाओं को आकर्षित कर रही है। मेले में आकर वे बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करें।”

ADVERTISEMENT

राज्यपाल ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इनका सदुपयोग कर किसान कृषि को और लाभदायक बना सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

ADVERTISEMENT

गहलोत ने किसानों से मेले में वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने और उनकी सलाह लेने के लिए कहा और बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज और आधुनिक तकनीकों से ही किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।

–आईएएनएस

एससीएच/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
राष्ट्रीय

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

September 14, 2025
चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

September 14, 2025
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

September 14, 2025
राष्ट्रीय

बिहार: एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

September 14, 2025
महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत

September 14, 2025
मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार
राष्ट्रीय

मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार

September 14, 2025
Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली मीनाक्षी हुड्डा को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100311
Total views : 5978507
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In