बेंगलुरु, 28 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बीदर जिले में बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के उदगीर क्षेत्र के रहने वाले दस्तगीर दावाला साब (36), रशीदा शेख (41), वली (31) और अमन शेख (51) के रूप में हुई।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह यात्री टाटा ऐस वाहन में सवार थे, हादसे के समय यह वाहन एक ट्रक से जा टकराया।
पीड़ित महाराष्ट्र के उदगीर से हैदराबाद शहर जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई।
दन्नूरू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।
–आईएएनएस
एमकेएस/एबीएम