deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

कांगो में हैजा का प्रकोप ‘गंभीर दौर’ में पहुंचा, सरकार अलर्ट

देशबन्धु by देशबन्धु
July 11, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
कांगो में हैजा का प्रकोप ‘गंभीर दौर’ में पहुंचा, सरकार अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

किनशासा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में हैजा का प्रकोप “गंभीर दौर” में पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉजर कांबा ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक देशभर में 33,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें मृत्यु दर लगभग 2 प्रतिशत है।

READ ALSO

बांग्लादेश : रंगपुर में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने दो हिंदुओं की पीट-पीटकर हत्या की

पहले सात महीनों में 128 खरब 70 अरब युआन बढ़ गए चीन के आरएमबी ऋण

यह आंकड़ा साल 2024 के पूरे साल के 31,749 मामलों से भी अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हैजा की बीमारी अब देश के 26 में से 17 प्रांतों में फैल चुकी है, जो एक दिन पहले 14 प्रांतों में थी।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

राजधानी किनशासा में 1.7 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं, यहां हर हफ्ते करीब 130 नए मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें से कई घातक साबित हो रहे हैं। मंत्री ने चेतावनी दी कि बीमारी तेजी से फैल रही है।

सरकार ने किनशासा में नए उपचार केंद्र खोलने और मरीजों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है। इसके साथ ही देश में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के मामले भी बढ़ रहे हैं, जिसे कांबा ने ‘गंभीर स्वास्थ्य संकट’ बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) ने 5 मई को हैजा के प्रकोप की आधिकारिक घोषणा की। यह घोषणा तब की गई जब देश के कई प्रांतों में प्रयोगशाला जांच के जरिए हैजा के मामलों की पुष्टि हुई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दस्त के गंभीर संक्रमण को हैजा कहते हैं, जो वाइब्रियो कोलेरे नामक बैक्टीरिया से दूषित भोजन या पानी के सेवन से होता है। यह एक वैश्विक जन स्वास्थ्य खतरा है और सामाजिक, आर्थिक विकास की कमी व असमानता को भी दिखाता है। हैजा और दूषित पानी से होने वाली अन्य बीमारियों को रोकने के लिए स्वच्छ जल, बुनियादी स्वच्छता और हाइजीन का होना है।

हाल के वर्षों में डब्ल्यूएचओ को बताए गए हैजा के मामलों की संख्या लगातार बढ़ी है। 2023 में, 45 देशों से डब्ल्यूएचओ को 535,321 मामले और 4,007 मौतें बताई गईं। कई मामले निगरानी की कमी और व्यापार-पर्यटन पर प्रभाव के डर से दर्ज नहीं हो पाते।

ADVERTISEMENT

सरकार और स्वास्थ्य संगठन हैजा को नियंत्रित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन स्वच्छ पानी और स्वच्छता सुविधाओं में सुधार जरूरी है।

–आईएएनएस

एमटी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश : रंगपुर में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने दो हिंदुओं की पीट-पीटकर हत्या की

August 14, 2025
अंतरराष्ट्रीय

पहले सात महीनों में 128 खरब 70 अरब युआन बढ़ गए चीन के आरएमबी ऋण

August 14, 2025
अंतरराष्ट्रीय

हरित चीन मानव विकास के अंतिम प्रश्न का उत्तर देता है : सीजीटीएन पोल

August 14, 2025
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी बीमारी का इलाज करना बेहद कठिन : सीजीटीएन सर्वे

August 14, 2025
अंतरराष्ट्रीय

चीन के एक्सप्रेस डिलीवरी कारोबार की मात्रा 1 खरब 12 अरब 5 करोड़ से अधिक

August 14, 2025
अंतरराष्ट्रीय

नई संभावनाओं की खोज से भारत-रूस संबंध होंगे और मजबूत: रिपोर्ट

August 14, 2025
Next Post
15वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन मलेशिया में आयोजित, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

15वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन मलेशिया में आयोजित, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093482
Total views : 5944465
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In