deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

किसानों को परेशान करने के लिए कर्नाटक सरकार को परिणाम भुगतने होंगे: बीवाई विजयेंद्र

by
October 29, 2024
in राष्ट्रीय
0
किसानों को परेशान करने के लिए कर्नाटक सरकार को परिणाम भुगतने होंगे: बीवाई विजयेंद्र
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि किसानों की जमीन वक्फ बोर्ड द्वारा अधिग्रहित की जा रही है और राज्य सरकार का एक मंत्री इसमें मदद कर रहा है। किसानों को परेशान करने के लिए कांग्रेस को भयानक परिणाम भुगतने होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बेंगलुरु में मंगलवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हम किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। अगर पीढ़ियों से चली आ रही पैतृक संपत्ति को अचानक रातों रात वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया जाए तो किसान क्या करेंगे?”

READ ALSO

हिंदी साहित्य का ध्रुव तारा चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, कहानियों में संस्कृति और संवेदना के रंग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीपी थंकाचन का निधन, प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक

उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ लड़ रही है और किसानों की आवाज बनकर खड़ी है। उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने के प्रयासों के लिए कांग्रेस की आलोचना की और दावा किया कि वर्षों से यह उनकी कार्यप्रणाली रही है।

बीवाई विजयेंद्र ने आरोप लगाया, “वक्फ मंत्री जमीर अहमद खान के प्रभाव में आकर राज्य सरकार को उकसाया जा रहा है और किसानों पर अन्याय किया जा रहा है। उनके प्रभाव और मार्गदर्शन में ही राज्य में किसानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो रही है।”

मंत्री ने सोमवार को 120 किसानों को नोटिस जारी करने की बात स्वीकार की है। विजयेंद्र ने कहा, “क्या इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है? क्या भाजपा इसका कारण है? अगर भाजपा ने कड़ा रुख नहीं अपनाया होता तो सैकड़ों वर्षों से इन जमीनों पर खेती करने वाले किसान सरकार की कार्रवाई के कारण सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाते।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है और जिला अधिकारियों को बैठक कर याचिकाएं पेश करने की सलाह दी है, यह एक नई रणनीति है जिसे उन्होंने अपनाया है।

बीवाई विजयेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल के नेतृत्व में भाजपा की एक टीम बीजापुर जिले में पहुंच चुकी है। यह टीम जिले के सभी तालुकों का दौरा करेगी, किसानों से मिलेगी और उनका मनोबल बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। भाजपा किसानों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता सहित पूरा समर्थन देगी।”

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Posts

राष्ट्रीय

हिंदी साहित्य का ध्रुव तारा चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, कहानियों में संस्कृति और संवेदना के रंग

September 11, 2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीपी थंकाचन का निधन, प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक
राष्ट्रीय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीपी थंकाचन का निधन, प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक

September 11, 2025
मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने देश की सुरक्षा पर जताई चिंता, बोले, अब सबकी भारत पर नजर

पंजाब: चंडीगढ़ क्राइम सेल ने चार आरोपियों को पांच हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

September 11, 2025
एनआईए ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद की

अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में वंदे भारत अनुरक्षण शेड का किया शुभारंभ

Next Post
भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को लेकर विश्व स्तर पर बना रहा एक नई पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

098242
Total views : 5972982
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In