deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील

देशबन्धु by देशबन्धु
June 15, 2025
in राष्ट्रीय
0
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

READ ALSO

बिहार में बिजली गिरने से छह की मौत, कई घायल

झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”गौरीकुंड, उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान केदारनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से यह 5वीं हेलीकॉप्टर दुर्घटना है। राज्य सरकार से अपील है कि सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

ADVERTISEMENT

इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”केदारनाथ क्षेत्र में फिर से हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई है और यह दुर्घटना भयावह है, पायलट सहित सभी यात्री कालकल्वित हुए हैं। समस्त उत्तराखंड मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है। एक तरफ राज्य में सिविल एविएशन सेक्टर बढ़ रहा है। यह अच्छी बात है और दूसरी तरफ दुर्घटनाएं भी अनुपातिक तौर पर बढ़ रही हैं, यह चिंताजनक है।”

ADVERTISEMENT

उन्होंने आगे लिखा, ”सभी दुर्घटनाओं में जांच के बाद जो निष्कर्ष निकले हैं, उन निष्कर्षों के आधार पर सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए। यदि हम कुछ भी लापरवाही बरतते हैं तो इसके परिणाम स्वरूप लोगों के प्राण जा चुके हैं तो हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा सिविल एविएशन सेक्टर दुर्घटना रहित हो। बाबा केदार, सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि क्षेत्र में मौसम बहुत खराब था, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर अपना रास्ता भटक गया और दुर्घटना का शिकार हो गया।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एसके/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

बिहार में बिजली गिरने से छह की मौत, कई घायल

June 16, 2025
झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट
राष्ट्रीय

झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट

June 16, 2025
Uncategorized

झारखंड में सूचना आयोग, लोकायुक्त सहित रिक्त संवैधानिक पदों पर अगस्त तक नियुक्ति करे सरकार: हाईकोर्ट

June 16, 2025
त्रिपुरा : भाजपा ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर हुई बर्बरता के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
राष्ट्रीय

त्रिपुरा : भाजपा ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर हुई बर्बरता के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

June 16, 2025
भारतीय चाहें तो देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं : सीएम रेखा गुप्ता
राष्ट्रीय

भारतीय चाहें तो देश की अर्थव्यवस्था को खुद बहुत बड़ा कर सकते हैं : सीएम रेखा गुप्ता

June 16, 2025
बीकानेर: लव कुश वाटिका का लोकार्पण, मंत्री संजय शर्मा बोले, ’10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य’
राष्ट्रीय

बीकानेर: लव कुश वाटिका का लोकार्पण, मंत्री संजय शर्मा बोले, ’10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य’

June 16, 2025
Next Post
पुण्यतिथि विशेष : स्वतंत्रता संग्राम के अनमोल रत्न देशबंधु चित्तरंजन दास, जिनका वकालत से स्वराज तक का सफर रहा शानदार

पुण्यतिथि विशेष : स्वतंत्रता संग्राम के अनमोल रत्न देशबंधु चित्तरंजन दास, जिनका वकालत से स्वराज तक का सफर रहा शानदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084627
Total views : 5894364
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In