deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्होंने संभाली नेपाल की सत्ता की कमान

देशबन्धु by देशबन्धु
September 12, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्होंने संभाली नेपाल की सत्ता की कमान
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नेपाल, 12 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल इन दिनों जेन जी आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों के कारण उथल-पुथल से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।

READ ALSO

दक्षिण सूडान में बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र

कुपोषण से जूझ रहे अफगानिस्तान के बच्चे और महिलाएं, मदद की तत्काल जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

ADVERTISEMENT

73 वर्षीय सुशीला कार्की ने शुक्रवार देर शाम नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के बिराटनगर में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की और 1972 में बिराटनगर से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने भारत का रुख किया और 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

भारत से जुड़ाव को लेकर कार्की हमेशा भावुक रही हैं। वे बताती हैं कि उनका घर भारत-नेपाल सीमा से मात्र 25 मील दूर है। बचपन में वे नियमित रूप से बॉर्डर मार्केट जाया करती थीं।

1978 में सुशीला कार्की ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। अगले ही साल उन्होंने बिराटनगर में वकालत की शुरुआत की। 1985 में वे धरान स्थित महेंद्र मल्टीपल कैंपस में सहायक अध्यापिका भी रहीं।

उनके करियर का अहम मोड़ 2009 में आया जब उन्हें नेपाल सुप्रीम कोर्ट में अस्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। एक साल बाद, 2010 में, वे स्थायी न्यायाधीश बनीं। उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और निडर छवि ने उन्हें न्यायपालिका में अलग पहचान दिलाई।

2016 में वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनीं और 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद संभाला। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि नेपाल की न्यायिक व्यवस्था के लिए भी ऐतिहासिक मानी गई।

हालांकि, उनका कार्यकाल विवादों से भी अछूता नहीं रहा। अप्रैल 2017 में तत्कालीन सरकार ने संसद में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया। उन पर पक्षपात और सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए। प्रस्ताव आते ही उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया। लेकिन इस घटना ने उनकी छवि को और मजबूत किया। जनता ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज उठाई और सुप्रीम कोर्ट ने संसद को आगे की कार्रवाई से रोक दिया। बढ़ते दबाव के चलते संसद को कुछ ही हफ्तों में प्रस्ताव वापस लेना पड़ा। इस पूरे प्रकरण ने सुशीला कार्की को एक ऐसी निडर न्यायाधीश के रूप में स्थापित किया, जो सत्ता के दबाव के आगे नहीं झुकतीं।

आज, जब नेपाल एक गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है, तो सुशीला कार्की को देश संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

–आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

देशबन्धु

Related Posts

दक्षिण सूडान में बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण सूडान में बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र

September 12, 2025
कुपोषण से जूझ रहे अफगानिस्तान के बच्चे और महिलाएं, मदद की तत्काल जरूरत: संयुक्त राष्ट्र
अंतरराष्ट्रीय

कुपोषण से जूझ रहे अफगानिस्तान के बच्चे और महिलाएं, मदद की तत्काल जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

September 12, 2025
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने उत्तर कोरिया से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने का लिया संकल्प
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने उत्तर कोरिया से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने का लिया संकल्प

September 12, 2025
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन को संघर्ष समाप्त करने के लिए मना सकता है अमेरिका, उनके पास पर्याप्त अवसर: रूस

September 12, 2025
पेइचिंग में 2025 विश्व पर्यटन सहयोग और विकास सम्मेलन आयोजित
अंतरराष्ट्रीय

पेइचिंग में 2025 विश्व पर्यटन सहयोग और विकास सम्मेलन आयोजित

September 12, 2025
9वां श्यांगश्योंग सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव 26 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा
अंतरराष्ट्रीय

9वां श्यांगश्योंग सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव 26 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा

September 12, 2025
Next Post
राहुल और तेजस्वी बिहार को गुमराह कर रहे हैं, महागठबंधन की पदयात्रा चोर के खिलाफ चोरी की तरह : गिरिराज सिंह

राहुल और तेजस्वी बिहार को गुमराह कर रहे हैं, महागठबंधन की पदयात्रा चोर के खिलाफ चोरी की तरह : गिरिराज सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099112
Total views : 5975059
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In