deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

गुटनिरपेक्ष आंदोलन: स्वतंत्रता, संप्रभुता और वैश्विक शांति का मंच, विकासशील देशों की एकजुटता की कहानी

देशबन्धु by देशबन्धु
August 31, 2025
in राष्ट्रीय
0
गुटनिरपेक्ष आंदोलन: स्वतंत्रता, संप्रभुता और वैश्विक शांति का मंच, विकासशील देशों की एकजुटता की कहानी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) स्वतंत्रता और संप्रभुता के सिद्धांतों पर टिका एक वैश्विक मंच है, जो विश्व शांति और सहयोग को बढ़ावा देता है। इसकी स्थापना 1 सितंबर 1961 को यूगोस्लाविया के बेलग्रेड में हुई थी। इस ऐतिहासिक पहले शिखर सम्मेलन में 25 देशों ने हिस्सा लिया था, जिसने विश्व शांति और सहयोग को बढ़ावा देने वाले इस अनूठे मंच की नींव रखी थी।

READ ALSO

पांच वर्षीय बच्चों को स्कूलों से जोड़कर टेक्नोलॉजी से संबंधित शिक्षाएं दी जाएंगी: धर्मेंद्र प्रधान

पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल निंदनीय: उदय सिंह

मौजूदा समय में गुट निरपेक्ष आंदोलन विश्व के 120 से अधिक विकासशील देशों के बीच एकता, स्वतंत्रता और सहयोग का प्रतीक है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन शीत युद्ध के दौर में उभरा, जब विश्व दो महाशक्ति गुटों अमेरिका और सोवियत संघ में बंटा हुआ था। गुट निरपेक्ष आंदोलन विश्व के उन राष्ट्रों का एक अनूठा मंच है, जो किसी भी वैश्विक शक्ति ब्लॉक के साथ या उसके विरोध में होने से इनकार करते हैं।

ADVERTISEMENT

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, यूगोस्लाविया के जोसिप ब्रोज टीटो, मिस्र के गमाल अब्देल नासेर, घाना के क्वामे एनक्रूमा और इंडोनेशिया के सुकर्णो जैसे नेताओं ने मिलकर इसकी नींव रखी। इसका उद्देश्य था कि नवस्वतंत्र देश किसी भी महाशक्ति के प्रभाव में आए बिना अपनी संप्रभुता और स्वतंत्र नीतियों को बनाए रखें।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन का आधार 1955 के बांडुंग सम्मेलन में रखे गए दस सिद्धांत हैं, जो सभी राष्ट्रों की संप्रभुता, समानता, क्षेत्रीय अखंडता और गैर-हस्तक्षेप को बढ़ावा देते हैं।

ADVERTISEMENT

यह गुटनिरपेक्ष आंदोलन उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद और नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक बना। आज गुटनिरपेक्ष आंदोलन संयुक्त राष्ट्र के बाद विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक समन्वय मंच है, जिसमें 120 देश और कई पर्यवेक्षक देश शामिल हैं। यह विश्व की लगभग 55 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, जो मुख्य रूप से विकासशील देशों से है।

भारत ने इस आंदोलन में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1983 में नई दिल्ली में आयोजित सातवां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन इसका उदाहरण है, जिसकी मेजबानी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। यह सम्मेलन भारत की वैश्विक कूटनीति और नेतृत्व को दर्शाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में भारत की गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के प्रति सक्रियता में कमी आई है, क्योंकि वैश्विक राजनीति और भारत के आर्थिक हित बदल रहे हैं। फिर भी गुटनिरपेक्ष आंदोलन आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और शरणार्थी संकट जैसे समकालीन मुद्दों पर सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करता है।

आज के दौर में जब विश्व बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, गुटनिरपेक्ष आंदोलन की प्रासंगिकता फिर से उभर रही है। यह विकासशील देशों को एक स्वतंत्र आवाज देता है, जो वैश्विक शांति, आर्थिक समानता और सतत विकास की दिशा में काम कर सकती है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन दिवस हमें याद दिलाता है कि एकजुटता और स्वतंत्र नीतियों के माध्यम से विश्व में शांति और समृद्धि संभव है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एकेएस/डीकेपी

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

पांच वर्षीय बच्चों को स्कूलों से जोड़कर टेक्नोलॉजी से संबंधित शिक्षाएं दी जाएंगी: धर्मेंद्र प्रधान

September 3, 2025
राष्ट्रीय

पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल निंदनीय: उदय सिंह

September 3, 2025
पीएम मोदी की सोच विधायी संस्थाएं हों सशक्त: हरविंदर कल्याण
राष्ट्रीय

पीएम मोदी की सोच विधायी संस्थाएं हों सशक्त: हरविंदर कल्याण

September 3, 2025
राहुल गांधी और उनके अनुयायियों को इसी जन्म में पाप का दंड मिलेगा : गौरव वल्लभ
राष्ट्रीय

राहुल गांधी और उनके अनुयायियों को इसी जन्म में पाप का दंड मिलेगा : गौरव वल्लभ

September 3, 2025
हरियाणा को 200 एमबीबीएस सीटों की मिली सौगात: आरती सिंह राव
राष्ट्रीय

हरियाणा को 200 एमबीबीएस सीटों की मिली सौगात: आरती सिंह राव

September 3, 2025
राष्ट्रीय

यमुना का जलस्तर बना मुसीबत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर भारी जाम

September 3, 2025
Next Post
दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या पर विचार गोष्ठी, विजय गोयल ने उठाया जन-स्वास्थ्य का मुद्दा

दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या पर विचार गोष्ठी, विजय गोयल ने उठाया जन-स्वास्थ्य का मुद्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096078
Total views : 5959980
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In