deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

‘घुसपैठियों को नागरिक बनाने की साजिश’, विजय सिन्हा का कांग्रेस-राजद पर बड़ा हमला, तेजस्वी के रोजगार वादों पर तंज

देशबन्धु by देशबन्धु
September 19, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ये लोग भ्रम फैलाकर राज्य की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान, विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के रोजगार के वादों पर भी कटाक्ष किया।

READ ALSO

21 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और राशियों पर प्रभाव

राजिंदर गोयल : रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने वाले गेंदबाज, जिन्हें कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका न मिला

घुसपैठियों के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल कांग्रेस ने खेला है। कांग्रेस के खिलाफ जिस राजद का जन्म हुआ, उसी कांग्रेस के गोद में बैठकर लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव घुसपैठियों को स्थापित करने, सरकारी योजनाओं में भागीदार बनाने और उन्हें भारत का नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस दौरान, विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचारियों का नायक कहा।

उन्होंने कहा कि जब घुसपैठ को देखते हुए संवैधानिक संस्था (चुनाव आयोग) ने कदम उठाया है, तो उसके खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। वातावरण को दूषित किया जा रहा है। ऐसी मानसिकता राष्ट्रहितैषी नहीं है। ये लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं और घुसपैठियों के जरिए तुष्टिकरण की राजनीति और देशवासियों का हक उन्हें दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा, “कांग्रेस और राजद का यह खेल अब नहीं चलेगा। हर भारतीय को सावधान रहना है और सच्चाई को जानना होगा।”

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक और राहुल गांधी के आगामी दौरे पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये लोग चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं। कई दशकों तक सत्ता में बैठकर ये राजनीति को अपनी जागीर समझ लिए हैं। कांग्रेस और राजद के लोग अपनी जमींदारी बढ़ाने का खेल खेलना चाहते हैं। यह बिहार है, यहां की जनता उनकी जमींदारी को स्वीकार नहीं करेगी।”

तेजस्वी यादव के बिहार में रोजगार और नौकरी के वादों पर तंज कसते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “रोजगार छीनने वाला रोजगार देगा? नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखाने वाला, बिहारियों को बर्बाद करने वाला, बिहारी को गाली बनाने वाला, बिहारी के सम्मान की मंशा नहीं, ये छिपे भेड़िए की तरह भूखे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी तंत्र को लूटने के लिए राजद-कांग्रेस ने कास्ट, करप्शन और क्राइम को पोषित किया है, जिसने बिहार को बर्बाद किया है। इस मानसिकता के लोग जब तक रहेंगे, बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में शुक्रवार सुबह खनन विभाग के कमांड और कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खनन कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और सुशासन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य की प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण और उनका समुचित उपयोग ही बिहार के सतत विकास की आधारशिला है।”

–आईएएनएस

डीसीएच/

देशबन्धु

Related Posts

21 सितंबर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव
ताज़ा समाचार

21 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और राशियों पर प्रभाव

September 19, 2025
ताज़ा समाचार

राजिंदर गोयल : रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने वाले गेंदबाज, जिन्हें कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका न मिला

September 19, 2025
ताज़ा समाचार

यासीन मलिक ने हाफिज सईद से मुलाकात को कबूला, अमित मालवीय ने तत्कालीन यूपीए सरकार को घेरा

September 19, 2025
ताज़ा समाचार

ओडिशा विधानसभा में उर्वरक मुद्दे पर हंगामा, 4 बजे तक सदन स्थगित

September 19, 2025
ताज़ा समाचार

ईशा कोप्पिकर का वीरांगना अवतार, सोशल मीडिया पर दिखाई ‘तलवारबाज रानी’ की झलक

September 19, 2025
ताज़ा समाचार

ग्रैमी विजेता गीतकार ब्रेट जेम्स का विमान दुर्घटना में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

September 19, 2025
Next Post

शबाना आजमी के 75वें बर्थडे पार्टी में रेखा और माधुरी ने लगाए चार चांद, 'कैसी पहेली जिंदगानी' पर किया शानदार डांस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

109468
Total views : 5995020
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In