deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव, गुप्त मतदान की जगह हाथ उठाकर होगी वोटिंग

देशबन्धु by देशबन्धु
June 25, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

चंडीगढ़, 24 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब ‘गुप्त मतदान’ की बजाय ‘हाथ उठाकर मतदान’ के माध्यम से किया जाएगा। इस नई प्रणाली को लागू करने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी।

READ ALSO

अमरनाथ गुफा में शिव संग विराजती हैं देवी महामाया, जहां सिर्फ दर्शन से मिट जाते हैं सारे पाप

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मिडकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत फिसला

प्रशासक ने चंडीगढ़ नगर निगम (कार्य-प्रक्रिया और संचालन) विनियम, 1996 के विनियम 6 में संशोधन को स्वीकृति दी है। इस संशोधन का उद्देश्य निगम की चुनाव प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाना और चुने गए प्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक उत्तरदायी और स्पष्ट बनाना है।

ADVERTISEMENT

गुलाब चंद कटारिया ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि हाथ उठाकर मतदान की प्रक्रिया से चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर जनता का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह परिवर्तन नगर निगम के कामकाज और शासन को बेहतर बनाने में मदद करेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास को और मजबूत करेगा।

ADVERTISEMENT

उल्लेखनीय है कि यह प्रस्ताव पहले नगर निगम, चंडीगढ़ की सदन बैठक में पारित किया गया था। प्रस्ताव को पंजाब नगर निगम अधिनियम 1976 की धारा 398(2) के अंतर्गत विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए लाया गया, जिसे चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र अधिनियम 1994 के तहत चंडीगढ़ में लागू किया गया है। सदन से पारित होने के बाद यह संशोधन अनुमोदन हेतु प्रशासक के पास भेजा गया था, जिसे अब औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है।

ADVERTISEMENT

यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर कई बार विवाद हुए हैं। विशेष रूप से गुप्त मतदान की प्रक्रिया पर प्रश्न उठते रहे हैं। अब हाथ उठाकर मतदान से न केवल मत स्पष्ट होंगे, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी सीधे जनता के सामने होगी। लोकतंत्र की दिशा में इस बदलाव को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है और यह आने वाले समय में अन्य नगर निगमों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।

–आईएएनएस

पीएसके/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

अमरनाथ गुफा में शिव संग विराजती हैं देवी महामाया, जहां सिर्फ दर्शन से मिट जाते हैं सारे पाप

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मिडकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत फिसला

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

आपूर्ति में कमी के चलते कॉपर की कीमतें 11,700 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पहुंचने का अनुमान

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ सिर्फ एक चुनावी घोषणा : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 से 4,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद

September 26, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार की महिलाओं को सरकार सम्मान नहीं दे रही है : प्रियंका गांधी

September 26, 2025
Next Post

25 जून के 50 वर्ष : लोकतंत्र का 'आपातकाल', भारत के इतिहास का सबसे काला दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113835
Total views : 6015473
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In