deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय का 72वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी छात्रों को सम्मानित

देशबन्धु by देशबन्धु
March 12, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

चंडीगढ़, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगी।

READ ALSO

केंद्र सरकार ने पीएलआई स्कीम में आवेदन करने के लिए दवा कंपनियों को किया आमंत्रित

भारतीय नेवी ने दिया बहादुरी का परिचय, समुद्र में डूब रहे लाइबेरियाई जहाज के सभी 24 सदस्यों को बचाया

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। इस अवसर पर वे 664 महिला विद्यार्थियों सहित 740 विद्यार्थियों को डिग्री और 70 विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगी।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पंजाब विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “पंजाब विश्वविद्यालय अपने 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।”

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 मार्च को हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। वहीं, 11 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, “गुरमत के दर्शन की शिक्षा से जुड़ी यह पावन भूमि आप सबकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भूमि है, यह आप सभी विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। सिख गुरु साहबों के त्याग, बलिदान और उनकी शिक्षा से सिंचित इस पवित्र भूमि को मैं नमन करती हूं।”

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू के पंजाब और हरियाणा दौरे पर पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में उनका स्वागत किया था। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एफएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने पीएलआई स्कीम में आवेदन करने के लिए दवा कंपनियों को किया आमंत्रित

May 25, 2025
भारतीय नेवी ने दिया बहादुरी का परिचय, समुद्र में डूब रहे लाइबेरियाई जहाज के सभी 24 सदस्यों को बचाया
राष्ट्रीय

भारतीय नेवी ने दिया बहादुरी का परिचय, समुद्र में डूब रहे लाइबेरियाई जहाज के सभी 24 सदस्यों को बचाया

May 25, 2025
झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, “भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेगा”
राष्ट्रीय

झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले, “भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेगा”

May 25, 2025
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
राष्ट्रीय

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

May 25, 2025
पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : इमरान प्रतापगढ़ी
राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : इमरान प्रतापगढ़ी

May 25, 2025
पाकिस्‍तान आतंकवाद का नासूर, वैश्विक पटल पर बताएंगे सच्‍चाई : रविशंकर प्रसाद
राष्ट्रीय

पाकिस्‍तान आतंकवाद का नासूर, वैश्विक पटल पर बताएंगे सच्‍चाई : रविशंकर प्रसाद

May 25, 2025
Next Post

बिहार: भोजपुर में पिता ने चार बच्चों के संग खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023
राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राधिका खेड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

May 5, 2024

EDITOR'S PICK

आईपीएल 2023: आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

May 1, 2023
बैलेट से चुनाव होते तो झारखंड में 75 सीटें जीतते : झामुमो

बैलेट से चुनाव होते तो झारखंड में 75 सीटें जीतते : झामुमो

November 27, 2024
मुजफ्फरपुर जेल अधिकारियों की लापरवाही, दूसरे कैदी को किया रिहा

मुजफ्फरपुर जेल अधिकारियों की लापरवाही, दूसरे कैदी को किया रिहा

March 27, 2023
मप्र में छात्राओं के साथ छात्रों को भी मिलेगी स्कूटी

मप्र में छात्राओं के साथ छात्रों को भी मिलेगी स्कूटी

June 14, 2023
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

082486
Total views : 5880706
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In