जबलपुर. एक महिला ने पति की कथित प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके अलावा उसकी सहेली पर भी चाकू से प्राण घायल हमला कर दिया. घायल सहेली को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बृजेश मिश्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक है. उनकी कंपनी में अनिका मिश्रा नामक की लडकी भी कम करती थी. कंपनी के संचालक की पत्नी शिखा को षंक था कि उसके पति व अनिका के बीच प्रेम संबंध है. इस बात की जानकारी क्षेत्र में रहने वाली सोनम रजक को है,जो अनिका की सहेली है. उसी के घर में उसका पति और अनिका आपस में मिलत है.
बुधवार की दोपहर शिखा इस संबंध में पतासाजी करने सोनम के घर गयी तो अनिषा भी मिल गयी. पति से प्रेम संबंध की बात पर शिखा और अनिका के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि शिखा ने चाकू से अनिषा व उसकी सहेली सोनम रजक पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गयी.
दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया. अनिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल पहुँचने के पहले ही उसने रास्ते में दम तोड दिया. घायल सहेली की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद आरोपी महिला अपनी एक्टिवा गाडी से फरार हुई है.
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. महिला की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. प्रारंभिक जांच में ट्राई एंगल प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है.