बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन का राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग बाल चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें उच्च सामाजिक ध्यान व चिकित्सा सेवाओं की बड़ी मांग है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने चीन भर में तीन साल (2025-2027) की विशेष कार्रवाई आरंभ करने के लिए “बाल चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य सेवा वर्ष” कार्रवाई (2025-2027) शुरू करने पर नोटिस जारी किया।
यह कार्रवाई चीन की स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण और चिकित्सा संस्थानों के दैनिक कार्यों पर निर्भर करती है, जो बाल चिकित्सा व मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर सकेगी और सेवा पहुंच में प्रभावी रूप से सुधार कर सकेगी। इससे चीनी लोगों की स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।
इस कार्रवाई के मुताबिक, चीन में बाल चिकित्सा सेवाओं में सुधार के उपाय हैं।
पहला, निकटवर्ती चिकित्सा उपचार की सुविधा के लिए बाल चिकित्सा सेवाओं की आपूर्ति का विस्तार करना।
दूसरा, बाल चिकित्सा सेवा क्षमताओं को मजबूत करना और उच्च गुणवत्ता वाली बाल चिकित्सा संसाधनों की पहुंच में सुधार करना है।
तीसरा, बाल चिकित्सा सेवा प्रक्रियाओं को अनुकूलित करना और चिकित्सा अनुभव में सुधार करना है। पूर्ण प्रक्रिया वाली बाल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना और 0 से 3 वर्ष की आयु के गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार के लिए 24 घंटे का ग्रीन चैनल स्थापित होना।
चौथा, बच्चों की वृद्धि, विकास व बीमारियों की विशेषताओं के अनुरूप सेवा गारंटी में सुधार करना।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/