छपारा, देशबन्धु। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम सालीवाड़ा मढ़वा में ठाकुर परिवार के द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में शिव महापुराण कथा, रूद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक के साथ-साथ श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान गंगा कथा व्यास पंडित नारायण शास्त्री के मुखारविंद सेआज से शुरू हो रही हैं।
बता दें कि छपारा ब्लाक मुख्यालय ग्राम सालीवाड़ा मढ़वा के ठाकुर परिवार के ठाकुर हुकुम सिंह ठाकुर, चुरामन सिंह ठाकुर, राजकुमार सिंह एवं ठाकुर चंद्र कुमार सिंह सहित समस्त ठाकुर परिवार के द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह एवं चुनिया बाई खुबिया बाई की पुण्य स्मृति में सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्र यज्ञ रुद्राभिषेक के साथ-साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 10 फरवरी से शुरू होने जा रहा हैं। आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे से कलश शोभा यात्रा का भी सुनिश्चित किया गया हैं। बता दे कि 10 फरवरी दिन शुक्रवार से शुरू होने जा रहे इस समय आयोजन में प्रतिदिन प्रातः 7 से 11 बजे तक रूद्र अभिषेक शिव पुराण परायण के पश्चात दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञान गंगा कथा व्यास पंडित नारायण शास्त्री बंजारी वाले के मुखारविंद से संपन्न होगी। बता दे कि शिवरात्रि महापर्व पर 19 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से इस भव्य आयोजन का पूर्णाहुति एवं हवन भंडारा महाप्रसाद के साथ समापन होगा। इस सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्र रूद्र अभिषेक सहित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा भक्ति साधना के संगम में क्षेत्र के समस्त सनातन धर्म के श्रद्धालुओं से उपस्थित होने के साथ पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए आमंत्रित किया गया हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT