deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

‘जनकवि’ आलोक धन्वा, जिनकी कविताओं में दिखती है पीड़ा, संघर्ष और आशा की कहानी

देशबन्धु by देशबन्धु
July 1, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ‘यह कविता नहीं है, यह गोली दागने की समझ है, जो तमाम कलम चलाने वालों को, तमाम हल चलाने वालों से मिल रही है।’ आलोक धन्वा, हिंदी साहित्य के ऐसे जनकवि हैं, जिन्होंने अपनी गहन और प्रभावशाली रचनाओं से समाज के शोषित-वंचित वर्गों की आवाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सहज भाषा और गहरी सामाजिक चेतना के साथ उनकी लेखनी न केवल साहित्यिक मंचों पर गूंजती है, बल्कि खेतों-खलिहानों और कारखानों में भी जनता के दिलों को छूती है। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से मेहनतकश जनता की आवाज को बुलंद किया और समाज की विसंगतियों और शोषण के खिलाफ एक तीखा प्रतिरोधी स्वर भी गढ़ा।

READ ALSO

महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए : विजय वडेट्टीवार

वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे: चिराग पासवान

2 जुलाई 1948 को बिहार के मुंगेर में जन्मे आलोक धन्वा ने अपनी गिनी-चुनी, लेकिन गहन और प्रभावशाली रचनाओं से हिंदी कविता को एक नई दिशा देने का काम किया। उनकी कविताएं साधारण इंसान के जीवन, उसकी पीड़ा, संघर्ष और आशा की कहानी बयां करती हैं। धन्वा की कलम में ऐसा जादू है जिससे उनकी कविताओं में सहज भाषा और गहरी संवेदना का संगम देखने को मिल जाता है। उनके शब्द पाठकों को न केवल सोचने पर मजबूर करते हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित भी करते हैं।

ADVERTISEMENT

उनकी कविताएं जैसे ‘गोली दागो पोस्टर’, ‘जनता का आदमी’ और ‘पतंग’ न केवल साहित्यिक कृतियां हैं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का हिस्सा हैं, जो शोषित-वंचित वर्गों के हक की आवाज उठाती हैं। इसके अलावा, ‘भागी हुई लड़कियां’, ‘मुलाकातें’ और ‘भूल पाने की लड़ाई’ भी समाज के अन्य पहलुओं से रू-ब-रू कराती हैं।

अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंगेर में हासिल करने वाले आलोक धन्वा की साहित्यिक यात्रा 70 के दशक में शुरू हुई, जब उनकी पहली कविता ‘जनता का आदमी’ 1972 में ‘वाम पत्रिका’ में प्रकाशित हुई और उसी साल ‘गोली दागो पोस्टर’ को ‘फिलहाल’ पत्रिका में छापा गया। इन कविताओं ने उन्हें हिंदी साहित्य में एक प्रगतिशील और प्रतिरोधी कवि के रूप में स्थापित किया। उनकी कविताएं 1970-80 के दशक के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य, विशेष रूप से नक्सलबाड़ी आंदोलन और मेहनतकश वर्गों के संघर्षों से प्रेरित थीं।

ADVERTISEMENT

‘जनता का आदमी’ की ये पंक्तियां ‘बर्फ काटने वाली मशीन से आदमी काटने वाली मशीन तक, कौंधती हुई अमानवीय चमक के विरुद्ध। जलते हुए गांवों के बीच से गुजरती है मेरी कविता, तेज आग और नुकीली चीखों के साथ, जली हुई औरत के पास, सबसे पहले पहुंचती है मेरी कविता।’ आलोक धन्वा के अंदर मौजूद उस इंसान को दिखाती हैं, जो सिर्फ जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर बात करता है।

इसके अलावा, आलोक धन्वा की कविता ‘मुलाकातें’ उनकी प्रेम, संवेदना और मानवीय रिश्तों की आत्मा को बहुत ही खूबसूरती के साथ बयां करती हैं। वे अपनी कविता में लिखते हैं, ‘अचानक तुम आ जाओ, इतनी रेलें चलती हैं भारत में, कभी कहीं से भी आ सकती हो, मेरे पास कुछ दिन रहना इस घर में, जो उतना ही तुम्हारा भी है, तुम्हें देखने की प्यास है गहरी, तुम्हें सुनने की, कुछ दिन रहना, जैसे तुम गई नहीं कहीं।’

वे पहले ऐसे जनकवि थे, जिनकी कविताओं का अंग्रेजी और रूसी भाषाओं में अनुवाद किया गया, जो उनकी वैश्विक पहचान को दर्शाता है। उनका एकमात्र काव्य संग्रह ‘दुनिया रोज बनती है’ (1998) हिंदी साहित्य में मील का पत्थर है। उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए उन्हें ‘पहल सम्मान’, ‘नागार्जुन सम्मान’, ‘फिराक गोरखपुरी सम्मान’, ‘गिरिजा कुमार माथुर सम्मान’, ‘भवानी प्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान’, बिहार राष्ट्रभाषा परिषद का ‘साहित्य सम्मान’, और ‘बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एफएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में विधायकों को छह महीने का वेतन किसानों को देना चाहिए : विजय वडेट्टीवार

September 25, 2025
वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे: चिराग पासवान
राष्ट्रीय

वर्ल्ड फूड इंडिया में 1 लाख करोड़ के एमओयू साइन होंगे: चिराग पासवान

September 25, 2025
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को एफआईआर की कॉपी दें, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
राष्ट्रीय

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को एफआईआर की कॉपी दें, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश

September 25, 2025
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को किया याद
राष्ट्रीय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को किया याद

September 25, 2025
राष्ट्रीय

चिप से लेकर शिप तक सब कुछ भारत में बनाना है : प्रधानमंत्री मोदी

September 25, 2025
ताज़ा समाचार

ऑस्ट्रेलिया को भारत का जैविक निर्यात बढ़ा, किसानों को हुआ फायदा

September 25, 2025
Next Post
बर्थडे स्पेशल: विदेशों में भारतीय योग का बजाया डंका, जानें स्वामी राम की प्रेरक कहानी

बर्थडे स्पेशल: विदेशों में भारतीय योग का बजाया डंका, जानें स्वामी राम की प्रेरक कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113267
Total views : 6012346
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In