deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home मनोरंजन

जब पद्मिनी के डांस ने राज कपूर को खड़े होकर तालियां बजाने पर कर दिया था मजबूर

देशबन्धु by देशबन्धु
September 23, 2025
in मनोरंजन
0
जब पद्मिनी के डांस ने राज कपूर को खड़े होकर तालियां बजाने पर कर दिया था मजबूर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पद्मिनी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, नृत्यांगना और कोरियोग्राफर थीं, जिन्हें भारतीय सिनेमा और शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए जाना जाता है।

READ ALSO

अभिनेता जितेश ठाकुर ने एक दिव्य शक्ति से कर डाली दीप्ति नवल की तुलना

दिनेश लाल ने कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक पर साधा निशाना, कहा- बिहार की जनता जाग चुकी है

त्रावणकोर (वर्तमान केरल) में जन्मी पद्मिनी ने भरतनाट्यम में अपनी असाधारण प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने 250 से अधिक भारतीय फिल्मों में काम किया, जिनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा शामिल हैं। उनकी उम्दा अभिनय शैली, भावपूर्ण नृत्य और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें 1950 और 1960 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बना दिया।

ADVERTISEMENT

पद्मिनी का फिल्मी करियर लगभग 30 साल रहा है। उन्होंने ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘अफसाना’, ‘चंदा और बिजली’, ‘रागिनी’, ‘अमरदीप’, ‘राजतिलक’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘आशिक’, ‘भाई-बहन’, ‘दर्द का रिश्ता’, ‘मस्ताना’, ‘परदेसी’ जैसी कई फिल्में कीं। उन्होंने राज कपूर, एम. जी. रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर, एनटी रामा राव, सत्यन, देवानंद और शम्मी कपूर जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया।

अपनी बहनों ललिता और रागिनी के साथ मिलकर उन्होंने ‘त्रावणकोर सिस्टर्स’ के रूप में भी ख्याति प्राप्त की। पद्मिनी ने न केवल सिनेमा में बल्कि शास्त्रीय नृत्य के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चेन्नई में अपनी नृत्य अकादमी स्थापित की। उनकी कला और समर्पण आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

24 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि होती है। पद्मिनी को डांस को लेकर इतना जुनून था कि एक बार उनके डांस को देख शोमैन राज कपूर भी खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए थे। यह किस्सा उनके कई पुराने इंटरव्यू में पढ़ने को मिलता है।

यह किस्सा तब का है जब पद्मिनी अपनी मशहूर फिल्म ‘जिस देश में गंगा बहती है’ की शूटिंग राज कपूर के साथ कर रही थीं। पद्मिनी एक बेहद कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना थीं, और उनकी कला का लोहा पूरा देश मानता था।

ADVERTISEMENT

फिल्म में एक ऐसा दृश्य था जहां उन्हें बिना किसी बैकग्राउंड म्यूजिक या कोरियोग्राफर के सिर्फ अपने अभिनय से राज कपूर के सामने नृत्य करना था। यह एक बहुत ही मुश्किल और असामान्य चुनौती थी, क्योंकि इसमें सिर्फ चेहरे के भावों और शरीर की भाषा से पूरी कहानी कहनी थी।

ADVERTISEMENT

पद्मिनी ने बिना किसी झिझक के यह चुनौती स्वीकार की। जैसे ही कैमरा रोल हुआ, पद्मिनी ने अपने पैरों से नहीं, बल्कि अपने चेहरे के भावों से नृत्य करना शुरू किया। इस दौरान वह अपने चेहरे पर इतने भाव लाई कि वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। राज कपूर, जो अपने काम में परफेक्शन के लिए जाने जाते थे, पद्मिनी के इस शानदार परफॉर्मेंस को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

सीन खत्म होने के बाद, राज कपूर अपनी कुर्सी से खड़े हुए और उन्होंने तालियां बजाईं। उन्होंने पद्मिनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा भावपूर्ण नृत्य नहीं देखा था। यह किस्सा पद्मिनी की कला और उनकी प्रतिभा को दर्शाता है, जिसने एक सीन को सिर्फ यादगार ही नहीं, बल्कि अमर बना दिया। पद्मिनी ने यह दिखा दिया कि सच्चा नृत्य सिर्फ ताल और लय का मोहताज नहीं होता, बल्कि वह चेहरे के भावों और दिल की भावनाओं से भी व्यक्त किया जा सकता है।

–आईएएनएस

जेपी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

अभिनेता जितेश ठाकुर ने एक दिव्य शक्ति से कर डाली दीप्ति नवल की तुलना
मनोरंजन

अभिनेता जितेश ठाकुर ने एक दिव्य शक्ति से कर डाली दीप्ति नवल की तुलना

September 23, 2025
दिनेश लाल ने कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक पर साधा निशाना, कहा- बिहार की जनता जाग चुकी है
मनोरंजन

दिनेश लाल ने कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक पर साधा निशाना, कहा- बिहार की जनता जाग चुकी है

September 23, 2025
‘आशी ही बनवा बनवी’ ने पूरे किए 37 साल, सचिन पिलगांवकर ने ताजा की यादें
मनोरंजन

‘आशी ही बनवा बनवी’ ने पूरे किए 37 साल, सचिन पिलगांवकर ने ताजा की यादें

September 23, 2025
‘परफेक्ट’ गाने पर शिवांगी का डांस वीडियो, फैंस ने दिया रिएक्शन
मनोरंजन

‘परफेक्ट’ गाने पर शिवांगी का डांस वीडियो, फैंस ने दिया रिएक्शन

September 23, 2025
लंदन फैशन वीक 2025: सोनम कपूर ने इंडो-वेस्टर्न लुक से जीता फैंस का दिल
मनोरंजन

लंदन फैशन वीक 2025: सोनम कपूर ने इंडो-वेस्टर्न लुक से जीता फैंस का दिल

September 23, 2025
मां नीतू कपूर के लिए अपने बंगले में रणबीर-कपूर और आलिया भट्ट ने किया है खास इंतजाम
मनोरंजन

मां नीतू कपूर के लिए अपने बंगले में रणबीर-कपूर और आलिया भट्ट ने किया है खास इंतजाम

September 23, 2025
Next Post
ट्रंप ने एक बार फिर थपथपाई अपनी पीठ, यूएनजीए में बोले, ‘मैंने 7 युद्ध रुकवाए’

ट्रंप ने एक बार फिर थपथपाई अपनी पीठ, यूएनजीए में बोले, 'मैंने 7 युद्ध रुकवाए'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

112585
Total views : 6007773
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In