deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

जयंती विशेष: जब साहित्यकार भगवती चरण वर्मा को मुंबई ने रोक लिया, जानिए पूरी कहानी

देशबन्धु by देशबन्धु
August 29, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के दिग्गज रचनाकार भगवती चरण वर्मा को हम उपन्यासों, कहानियों और कविताओं के लिए जानते हैं, लेकिन उनका जीवन सिर्फ साहित्य तक सीमित नहीं रहा। जीवन में ऐसे कई मोड़ आए, जब वो साहित्य, समाज और सिनेमा की गलियों से गुजरते नजर आए। इन्हीं में से एक बदलाव उनके जीवन में सपनों की नगरी मुंबई लेकर आई।

READ ALSO

बड़वार में परशुराम संवाद, राम विवाह,व राम कलेवा,की रामलीला का किया गया मंचन

पैरासिटामोल से ऑटिज्म के खतरे का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं: डब्ल्यूएचओ

भगवती चरण वर्मा एक जमाने के चर्चित कवि हुआ करते थे। उसके अलावा उपन्यासकार और कहानीकार के तौर पर उन्हें पहचान मिली। उनके उपन्यासों में समाज का चित्रण दिखाई देता है। साहित्य-मंडल में अनगिनत कलाकार आते हैं, जिनमें से कुछ समय के साथ भुला दिए जाते हैं। हालांकि, कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी प्रतिभा का प्रकाश पूरे साहित्य-जगत को आलोकित कर देता है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सहज कवि और उपन्यासकार भगवती चरण वर्मा का कुछ ऐसा ही व्यक्तित्व था।

ADVERTISEMENT

1903 का हिंदुस्तान अंग्रेजों की गुलामी में जकड़ा हुआ था। उसी दौर में 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बाबू देवीचरण वर्मा के घर भगवती चरण वर्मा का जन्म हुआ। भगवती चरण वर्मा को छोटी उम्र से कविता लिखने का शौक था। स्कूली शिक्षा के दौरान कुछ पत्रिकाओं में उनके लेख भी छपने लगे। 15 साल की उम्र में वे कानपुर के विशिष्ट साहित्यिक गुट का हिस्सा बने, जहां कुछ कहानीकारों और कवियों के साथ उनके संपर्क बने।

1926 में इलाहाबाद से एलएलबी की और वकालत को चुना, लेकिन करियर सफल नहीं रहा। हालांकि, वकालत के दौरान ही, उन्हें लेखन कार्य की ओर एक नई राह मिली। उन्होंने कवि के रूप में साहित्यिक जीवन का प्रारंभ किया था, फिर भी वे कवि की अपेक्षा कहानीकार और उपन्यासकार के रूप में अधिक प्रख्यात हुए।

‘हम तो जहां पहुंचते हैं, बैठ जाते हैं’, भगवती चरण वर्मा इन्हीं शब्दों को जीवन में उतारकर आगे बढ़े और फिल्मों की तरफ रुझान बढ़ाया। उनके बेहद लोकप्रिय उपन्यास ‘चित्रलेखा’ पर फिल्में बनीं। फिल्म जगत में अपने जीवन की शुरुआत के बारे में भगवती चरण वर्मा ने प्रसार भारती को दिए एक इंटरव्यू में विस्तार से जानकारी दी थी।

भगवती चरण वर्मा को उनके एक मित्र ने बॉम्बे टॉकीज का एक निमंत्रण दिलवाया। वह ऐसा निमंत्रण था कि उसके जरिए वहां जाते ही नौकरी पक्की थी। बॉम्बे टॉकीज में आने-जाने का खर्चा भी मिला। इस निमंत्रण को लेकर वे वहां गए। उन्हीं दिनों कोलकाता में एक घटना हुई, जिससे पूरी स्थिति बिगड़ चुकी थी। इस कारण कोलकाता लौटने की बजाय भगवती चरण वर्मा मुंबई के निवासी हो गए। भगवती चरण वर्मा ने प्रसार भारती को दिए एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था।

हालांकि, मुंबई में रहने के लिए काम की जरूरत रही। वह एक जगह पहुंचे और काम शुरू किया, जिसमें सफलता भी मिली। इस बारे में भी भगवती चरण वर्मा ने इंटरव्यू में यह जानकारी दी थी।

कहा जाता है कि भगवती चरण वर्मा वही शख्सियत थे, जिन्होंने यूसुफ खान को दिलीप कुमार नाम दिया था। वर्मा की पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’ थी, जिसकी उन्होंने पटकथा लिखी थी। उसी फिल्म में नायक की भूमिका में दिलीप कुमार थे।

उपन्यासकार के रूप में भगवती चरण वर्मा ने कई सशक्त और बहुचर्चित उपन्यासों की रचना की। इनमें पाप और पुण्य जैसे विषय पर ‘चित्रलेखा’ के साथ ही उन्हें ‘टेढ़े-मेढ़े रास्ते’, ‘आखिरी दांव’, ‘अपने खिलौने’ और ‘भूले-बिसरे चित्र’ के रूप में 4 उपन्यासों के लिए हिंदी उपन्यास परंपरा में सम्मान से रखा जाता है।

ADVERTISEMENT

‘भूले-बिसरे चित्र’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया, जो भारतीय साहित्य का एक प्रमुख सम्मान है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया था।

–आईएएनएस

डीसीएच/केआर

देशबन्धु

Related Posts

बड़वार में परशुराम संवाद, राम विवाह,व राम कलेवा,की रामलीला का किया गया मंचन
ताज़ा समाचार

बड़वार में परशुराम संवाद, राम विवाह,व राम कलेवा,की रामलीला का किया गया मंचन

September 24, 2025
ताज़ा समाचार

पैरासिटामोल से ऑटिज्म के खतरे का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं: डब्ल्यूएचओ

September 24, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार चुनाव में मिलेगा कांग्रेस की गलत राजनीति को जवाब: गजेंद्र सिंह शेखावत

September 24, 2025
ताज़ा समाचार

सीजनल डिप्रेशन: ‘अंदर से मन अच्छा न लगे’ तो ये ‘एसएडी’ का लक्षण, बदलते मौसम का मूड और नींद पर पड़ता है असर

September 24, 2025
ताज़ा समाचार

मशहूर निर्देशक आर डी नारायणमूर्ति का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

September 24, 2025
ताज़ा समाचार

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जरूरी : सुखदेव भगत

September 24, 2025
Next Post

गौतम अदाणी ने की ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

112847
Total views : 6009744
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In