deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

झारखंड के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन

देशबन्धु by देशबन्धु
June 24, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

रांची, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को राज्य के 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राज्य की सरकार को विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार, विधि-व्यवस्था में गिरावट, खनिज संपदा की लूट, सरकारी अस्पतालों की बदहाली, सड़क-बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया।

READ ALSO

राजस्थान विधानसभा में कैमरे को लेकर जोगाराम पटेल बोले, विपक्ष के पास नहीं बचा कोई मुद्दा

वैष्णो देवी यात्रा फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा

प्रदर्शन के बाद पार्टी की मंडल इकाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपायुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिला के गावां प्रखंड में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन के बाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल में तमाम सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। आज आक्रोश प्रदर्शन तो सिर्फ आगाज है। यदि भ्रष्टाचार का सिलसिला नहीं रुका तो पूरे राज्य में आंदोलन और तेज होगा। राज्य की सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी डरा हुआ है। विधि-व्यवस्था इतनी बदतर हो चुकी है कि हर व्यक्ति असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं का रिकॉर्ड बन रहा है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मरांडी ने कहा कि राज्य की सरकार जिस आदिवासी समाज की रहनुमाई का दावा करती है, उनकी स्थिति इससे ज्यादा खराब कभी नहीं रही। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड कार्यालय के समक्ष हुए प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। इस सरकार को गद्दी से हटाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य में वृद्धों और दिव्यांगों को महीनों से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। मंईयां सम्मान योजना की राशि भी तीन-चार महीनों से लंबित है। जितने बड़े वादे कर यह सरकार सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई।

रांची में भाजपा विधायक सीपी सिंह, कांके में राज्यसभा सांसद आदित्य साहु, नगड़ी प्रखंड में सांसद प्रदीप वर्मा, हजारीबाग में विधायक प्रदीप प्रसाद, धनबाद में विधायक राज सिन्हा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो के चंदनकियारी में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया। इसी तरह अन्य विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता अन्य प्रखंडों में प्रदर्शन में शामिल हुए।

–आईएएनएस

एसएनसी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

राजस्थान विधानसभा में कैमरे को लेकर जोगाराम पटेल बोले, विपक्ष के पास नहीं बचा कोई मुद्दा

September 14, 2025
वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा
ताज़ा समाचार

वैष्णो देवी यात्रा फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

नेपाल में पदभार संभालते ही प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का ऐलान, प्रदर्शन में जान गंवाने वालों को ‘शहीद’ का दिया दर्जा

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

‘कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा’, दरांग से पीएम मोदी का बड़ा जुबानी हमला

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

अमृतसर: मंदिर पर ग्रेनेड हमले के मामले में तीन के खिलाफ एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

जोशना चिनप्पा : पहले कमांडर-इन-चीफ की परपोती, जिन्होंने स्क्वैश में लहराया परचम

September 14, 2025
Next Post

‘मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से किया जाता है तैयार’, महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने डेटा किया साझा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100053
Total views : 5977691
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In