deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

झारखंड : प्रखंड कार्यालय में जहर खाने वाले पंचायत सेवक की मौत पर बवाल, 12 घंटे तक धरना देते रहे लोग

देशबन्धु by देशबन्धु
June 16, 2025
in राष्ट्रीय
0
झारखंड : प्रखंड कार्यालय में जहर खाने वाले पंचायत सेवक की मौत पर बवाल, 12 घंटे तक धरना देते रहे लोग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

गिरिडीह, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के बीडीओ और मुखिया (ग्राम प्रधान) के पति सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में जहर खाने वाले पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत पर बवाल मच गया है।

READ ALSO

‘2027 की जनगणना में जाति जनगणना शामिल नहीं होने का तथ्य गलत, भ्रामक खबरों से बचें लोग’

बंगाल पोर्न रैकेट मामला : पीड़ित महिला का मोबाइल फोन आरोपी के घर से बरामद

मृतक के शव के साथ रविवार रात से लेकर सोमवार दोपहर 12.30 बजे तक सैकड़ों लोग प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देते रहे।

ADVERTISEMENT

माहौल तब और गर्म हो उठा, जब डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो भी मृतक सुखलाल महतो के परिजनों के लिए न्याय की मांग करते हुए सोमवार सुबह धरने पर बैठ गए। बाद में उपायुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम संतोष गुप्ता ने विधायक और मृतक सुखलाल महतो के परिजनों के साथ वार्ता की।

आंदोलन कर रहे लोगों की मांगों पर प्रशासन की ओर से सहमति जताए जाने के बाद परिजन शव उठाने और धरना समाप्त करने पर राजी हुए। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सुखलाल महतो ने बीडीओ अन्वेषा ओना सहित जिन चार लोगों के खिलाफ लिखित तौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ADVERTISEMENT

मृतक सुखलाल महतो के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने पर भी वार्ता में सहमति बनी है।

सुखलाल महतो डुमरी प्रखंड के बलथरिया ग्राम के पंचायत सेवक के रूप में कार्यरत थे। वह इसी प्रखंड के कुलगो गांव के रहने वाले थे। उन्होंने डुमरी की बीडीओ अन्वेषा ओना, बलथरिया पंचायत की मुखिया के पति परमेश्वर नायक और रोजगार सेवक अनिल कुमार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के विधायक के नाम एक पत्र लिखा था।

इसके बाद उन्होंने 13 जून को कार्यालय परिसर में ही कीटनाशक खा लिया था। रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान 15 जून को उनकी मौत के बाद लोग उनका शव लेकर सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचे और देर रात से धरने पर बैठ गए।

ADVERTISEMENT

घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने 14 जून को ही इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसमें अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सरिया बगोदर के एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार सिंह एवं डॉ. रवि महर्षि शामिल हैं।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

‘2027 की जनगणना में जाति जनगणना शामिल नहीं होने का तथ्य गलत, भ्रामक खबरों से बचें लोग’

June 17, 2025
राष्ट्रीय

बंगाल पोर्न रैकेट मामला : पीड़ित महिला का मोबाइल फोन आरोपी के घर से बरामद

June 17, 2025
राष्ट्रीय

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को अंतिम विदाई, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

June 16, 2025
राष्ट्रीय

मेयर राजा इकबाल ने ‘आप’ को बताया भ्रष्टाचारी, मानसून की तैयारियों पर दी जानकारी

June 16, 2025
राष्ट्रीय

वसई के नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें : सीएम फडणवीस

June 16, 2025
राष्ट्रीय

बिहार में बिजली गिरने से छह की मौत, कई घायल

June 16, 2025
Next Post
आज का इतिहास

आज का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

084627
Total views : 5894329
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In