deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

झारसुगुड़ा में बोले पीएम मोदी, डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ओडिशा

देशबन्धु by देशबन्धु
September 27, 2025
in राष्ट्रीय
0
झारसुगुड़ा में बोले पीएम मोदी, डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ओडिशा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

झारसुगुड़ा, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है और ऐसे पावन दिनों में मुझे मां समोली और मां रामोचंडी देवी की इस भूमि पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है। मैं आप सभी को नमन करता हूं।

READ ALSO

उदित राज ने बरेली हिंसा पर जताई चिंता, कहा- इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है

कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता : दिनेश शर्मा

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान ओडिशा के लोगों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया था, ये संकल्प था विकसित ओडिशा। आज हम देख रहे हैं, ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है। आज फिर एक बार ओडिशा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का काम शुरू हुआ है। आज से बीएसएनएल का नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सर्विसेज लॉन्च हुई हैं।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि हमारा बहुत जोर गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, आदिवासियों को मूल सुविधाएं पहुंचाने पर है। जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो वर्तमान ही नहीं, भावी पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार देशभर के 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दे चुकी है। ओडिशा में भी हजारों घर बनाने का काम चल रहा है। आज करीब 50,000 परिवारों को घर की स्वीकृति मिली है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो भी देश आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहता है, वो बड़े-बड़े जहाज निर्माण पर बहुत बल देता है। व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या फिर देश की सुरक्षा, जहाज निर्माण से हर जगह फायदा होता है। अपने जहाज होंगे तो संकट के समय दुनिया के साथ आयात-निर्यात में रुकावट नहीं आएगी, इसलिए भाजपा सरकार ने देश में बड़े-बड़े जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपए का पैकेज स्वीकृत किया है।

उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा ओडिशा की क्षमता और यहां के लोगों की प्रतिभा पर भरोसा रहा है। प्रकृति ने ओडिशा को कई उपहार दिए हैं। ओडिशा में कई दशकों तक गरीबी रही, लेकिन इस दशक में ओडिशा के लोग खुशहाल जीवन जी सकेंगे। इसके लिए हमारी सरकार ओडिशा में बड़े प्रोजेक्ट ला रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर शिप तक, भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। कोई भी देश जो आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहता है, वह शिपबिल्डिंग को बहुत महत्व देता है। चाहे वह व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या राष्ट्रीय सुरक्षा, शिपबिल्डिंग हर क्षेत्र में लाभ देती है।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि बीएसएनएल ने अपने देश में पूरी तरह से स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित की है। अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से बीएसएनएल ने इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। मैं इस काम में शामिल सभी लोगों को बधाई देता हूं। भारत दुनिया के उन पांच देशों में से एक है, जिसके पास 4जी सर्विस शुरू करने के लिए पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है।

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और रिसर्च के लिए अच्छा माहौल बहुत जरूरी है, इसलिए यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता भी है। आज ओडिशा के साथ-साथ पूरे देश में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर पहले कभी नहीं हुआ इतना खर्च किया जा रहा है। इसके लिए ‘मेरिट’ नाम की एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत, तकनीकी शिक्षा देने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि पहले हालात कैसे थे। कांग्रेस ने आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा। 2014 में जब आपने हमें चुना तो हमने आपको कांग्रेस के लूटने के सिस्टम से आजाद किया। भाजपा सरकार में बचत और आय दोगुनी होने का दौर शुरू हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस को मुझे भांति-भांति की गालियां देने की आदत पड़ गई है। जब हमने जीएसटी की दरें कम कीं तो पूरे देश में दाम कम हुआ, लेकिन कांग्रेस आम जनता को यह सुख देना नहीं चाहती। पहले जब हमने डीजल-पेट्रोल का दाम कम किया था, तब जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें थीं, वहां उन्होंने डीजल-पेट्रोल पर दूसरा टैक्स लगाकर उसका दाम उतना ही रहने दिया और खुद तिजोरी भरते रहे। जब हमारी सरकार ने सीमेंट का दाम कम किया तो हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना ही टैक्स लगा दिया। जो फायदा भारत सरकार हिमाचल के लोगों को देना चाहती थी, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बनकर खड़ी हो गई। कांग्रेस की सरकार जहां भी रहेगी, वहां लोगों को लूटेगी ही।

–आईएएनएस

डीकेपी/

देशबन्धु

Related Posts

उदित राज ने बरेली हिंसा पर जताई चिंता, कहा- इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है
राष्ट्रीय

उदित राज ने बरेली हिंसा पर जताई चिंता, कहा- इसके पीछे सोची-समझी साजिश हो सकती है

September 27, 2025
कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता : दिनेश शर्मा
राष्ट्रीय

कोई भी धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता : दिनेश शर्मा

September 27, 2025
कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे, एनडीए कर रही विकास : गिरिराज सिंह
राष्ट्रीय

कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे, एनडीए कर रही विकास : गिरिराज सिंह

September 27, 2025
आई लव मोहम्मद : सपा नेता सुमैया राणा ने विवाद के लिए पुलिस की कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया
राष्ट्रीय

आई लव मोहम्मद : सपा नेता सुमैया राणा ने विवाद के लिए पुलिस की कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया

September 27, 2025
बरेली विवाद सोची समझी साजिश, सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश : अजय राय
राष्ट्रीय

बरेली विवाद सोची समझी साजिश, सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश : अजय राय

September 27, 2025
‘अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी’ बरेली विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी
राष्ट्रीय

‘अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी’ बरेली विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

September 27, 2025
Next Post
2027 में सूरत से बिलीमोरा तक दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्टेशन का निरीक्षण

2027 में सूरत से बिलीमोरा तक दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114485
Total views : 6018853
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In