deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

झूठी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी : कांग्रेस सांसद सलीम अहमद

देशबन्धु by देशबन्धु
April 17, 2025
in राष्ट्रीय
0
झूठी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी : कांग्रेस सांसद सलीम अहमद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बेंगलुरु, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य और कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने गुरुवार को भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है।

READ ALSO

बाढ़ से पंजाब को भारी नुकसान हुआ: राणा गुरजीत सिंह

नेपाल की स्थिति अराजक और अप्रत्याशित, सेना को आना होगा आगे : रोबिंदर सचदेव

सलीम अहमद ने भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें जन आक्रोश यात्रा नहीं, पश्चाताप यात्रा करनी चाहिए। ये लोग लगातार लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने जनता से किए पांचों गारंटी वादे पूरे किए हैं और भाजपा को यही बात परेशान कर रही है। नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 12 साल से जो नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, वह झूठ पर झूठ बोल रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। हर चीज महंगी हो गई है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ, तब केंद्र सरकार के पांच मंत्री और राज्य के 19 भाजपा सांसद क्या कर रहे थे?

ADVERTISEMENT

सलीम अहमद ने आगे कहा कि उनकी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और भाजपा की झूठी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस आगे भी संघर्ष करेगी। हम डरने वाले नहीं हैं। ईडी के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति को भेजे गए आरक्षण विधेयक पर भी भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बिल को मुस्लिम आरक्षण बिल बताकर लोगों को भटकाने की कोशिश कर रही है। यह सिर्फ मुस्लिम आरक्षण बिल नहीं है, यह गरीबों, पिछड़ों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यकों में शामिल सभी कमजोर वर्गों के लिए है। भाजपा जानबूझकर इसे सिर्फ मुस्लिमों से जोड़ रही है ताकि राजनीतिक लाभ ले सके। हम इनकी राजनीति को समझते हैं और उसका मुकाबला करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कमजोर और वंचित वर्गों को ताकत देने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का डटकर सामना करेगी।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

पीएसके/केआर

देशबन्धु

Related Posts

बाढ़ से पंजाब को भारी नुकसान हुआ: राणा गुरजीत सिंह
राष्ट्रीय

बाढ़ से पंजाब को भारी नुकसान हुआ: राणा गुरजीत सिंह

September 10, 2025
नेपाल की स्थिति अराजक और अप्रत्याशित, सेना को आना होगा आगे : रोबिंदर सचदेव
राष्ट्रीय

नेपाल की स्थिति अराजक और अप्रत्याशित, सेना को आना होगा आगे : रोबिंदर सचदेव

September 10, 2025
राष्ट्रीय

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2025
राष्ट्रीय

पीएम मोदी से मुलाकात में किसान संदीप कंबोज ने दिया बाड़ के साथ बांध बनाने का सुझाव

September 10, 2025
राष्ट्रीय

नेपाल में शांति और स्थिरता कायम होना जरूरी : मुकेश राजपूत

September 10, 2025
पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले भाजपा सांसद संबित पात्रा पहुंचे मणिपुर
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले भाजपा सांसद संबित पात्रा पहुंचे मणिपुर

September 10, 2025
Next Post
किरेन रिजिजू की अपील, हज जैसे धार्मिक मुद्दे पर राजनीति न करें, निजी ऑपरेटरों से जल्द अनुबंध पूरा करने को कहा

किरेन रिजिजू की अपील, हज जैसे धार्मिक मुद्दे पर राजनीति न करें, निजी ऑपरेटरों से जल्द अनुबंध पूरा करने को कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097670
Total views : 5970959
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In