deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

तमिलनाडु में भाषा विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

देशबन्धु by देशबन्धु
March 5, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु में हिंदी भाषा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तमिलनाडु की सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह नई शिक्षा नीति 2020 के तहत तीन भाषाओं के फॉर्मूले पर हिंदी भाषा थोप रही है। तमिलनाडु में भाषा विवाद पर भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने हो गए हैं।

READ ALSO

झारखंड : मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भाजपा विधायक ने बनाया था सहायता केंद्र, मंत्री ने क्रेन से हटवाया

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और अन्य आरोपियों को शिलांग पुलिस स्टेशन की अलग-अलग सेल में रखा गया

तमिलनाडु में भाषा विवाद को लेकर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इस देश में संविधान ने 22 भाषाओं को मान्यता दी है। निश्चित रूप हिंदी भाषा देश की भाषा है, एक साथ जोड़ने की भाषा है। इस देश का दुर्भाग्य है कि जितनी भी स्थानीय पार्टियां बनती हैं, वह या तो भाषा के नाम पर बनती हैं या जात-पात के नाम पर। इस देश में जितने मंदिर दक्षिण भारत में हैं, जितने सनातन धर्म के मानने वाले लोग दक्षिण भारत में हैं, मुझे नहीं लगता कि उतने कहीं और होंगे। वहां के मंदिर हजारों वर्षों से विकसित हैं। लेकिन जब राजनीतिक शासन करने की बात आई तो वहां के लोगों ने कहीं धर्म के नाम पर, कहीं जाति के नाम पर सनातन धर्म के लोगों को आपस में लड़वाया। भाषा के नाम पर लड़वाया। हमारे देश के जो जवान हैंं, वह हर प्रांत से आते हैं और हर भाषा को बोलने वाले लोग आते हैं, फिर भी एक साथ काम करते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु में भाषा विवाद पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है। वे हिंदी थोप सकते हैं, धर्म थोप सकते हैं। भाषा की लड़ाई पहले भी होती रही है। उन्होंने कहा कि पहले यह तय किया गया था कि 3 भाषा का फॉर्मूला रहेगा। अंग्रेजी, मातृ भाषा और हिंदी। जिस तरह से भाजपा भाषा को थोपकर जनाधार खड़ा करना चाहती है, वह ठीक नहीं है, आप उन पर ह‍िंंदी नहीं थोप सकते हैं।

बता दें कि तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने 3 मार्च को कहा था कि केंद्र सरकार स्कूली छात्रों के लिए धन मुहैया कराने के लिए त्रिभाषा नीति लागू कर रही है, लेकिन तमिलनाडु ने अपनी सफलता के लिए दो-भाषा नीति को अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु ने अपनी मातृभाषा तमिल के साथ-साथ अंग्रेजी को सीखकर प्रगति की है, हिंदी की बजाय अंग्रेजी को अपना कर राज्य ने दुनिया से संवाद स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने हिंदी को थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाई है और अब उत्तरी राज्यों से भी इसे समर्थन मिल रहा है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

झारखंड : मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भाजपा विधायक ने बनाया था सहायता केंद्र, मंत्री ने क्रेन से हटवाया

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और अन्य आरोपियों को शिलांग पुलिस स्टेशन की अलग-अलग सेल में रखा गया

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की, आपदा प्रबंधन पर जोर

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

पीयूष गोयल का स्वीडन को न्योता, भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में करें निवेश

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

त्रिपुरा: लापता युवक का शव फ्रीजर में मिला, छह गिरफ्तार

June 12, 2025
ताज़ा समाचार

हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने इंदौर को शर्मसार किया : कैलाश विजयवर्गीय

June 12, 2025
Next Post

भाजपा बीजू पटनायक के प्रति गहरा सम्मान और आदर रखती है : पृथ्वीराज हरिचंदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

[email protected]

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

083920
Total views : 5889847
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In