deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home मनोरंजन

दारा सिंह भारतीय पहलवानी और मनोरंजन जगत के एक अनमोल रत्न, जिनकी तुलना गामा पहलवान से भी हुई थी

देशबन्धु by देशबन्धु
July 11, 2025
in मनोरंजन
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के दारा सिंह, जिन्हें ‘रुस्तम-ए-पंजाब’ और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ के खिताब से नवाजा गया। वह भारतीय पहलवानी और मनोरंजन जगत के एक अनमोल रत्न थे। उनकी शारीरिक बनावट, ताकत और कुश्ती में महारत ने उन्हें अपने समय का अजेय पहलवान बनाया। दारा सिंह ने न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहलवानी का लोहा मनवाया।

READ ALSO

सनी संस्कारी के गाने ‘बिजुरिया’ पर गोविंदा की पत्नी संग झूमे मनीष पॉल

नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, साझा की 2014 की मुलाकात की यादें

विश्व स्तर पर बड़े-बड़े पहलवानों को चित कर उन्होंने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया। भारत में दारा सिंह एक ऐसे शख्सियत हुए जिन्होंने पहलवानी के अलावा, एक्टिंग भी की। उन्हें रामांनद सागर द्वारा निर्मित रामायण में हनुमान के किरदार के लिए जाना जाता है। दारा सिंह का यह किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। 12 जुलाई 2012 को इस महान शख्सियत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। चलिए उनकी पुण्यतिथि पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों को विस्तार से जानते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दारा सिंह भारत के ऐसे पहलवान हुए जिनकी तुलना गामा पहलवान से होती रही। उन्होंने लगभग 500 कुश्ती मुकाबले लड़े और कभी हार नहीं मानी। 1968 में उन्होंने अमेरिकी पहलवान लाऊ थेज को हराकर विश्व फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप जीती, जिसने उन्हें पहला भारतीय विश्व चैंपियन बनाया। गामा पहलवान अपने करियर में कभी कोई मुकाबला नहीं हारे। दोनों को अजेयता और विश्व स्तर पर विदेशी पहलवानों को हराने की उपलब्धियां उन्हें समान बनाती हैं। दोनों ने भारतीय कुश्ती की ताकत को साबित किया। दोनों ने विदेशी धरती पर भारत का नाम रोशन किया और कुश्ती को एक सम्मानजनक खेल के रूप में स्थापित किया।

गामा पहलवान भारत के बंटवारे के बाद पाकिस्तान पूरे परिवार के साथ चले गए। हालांकि, पहलवानी से जुड़ा उनका प्यार कभी-कभी उन्हें भारत लौटने के लिए मजबूर करता था।

गामा पहलवान जहां 19वीं और 20वीं सदी के शुरुआती दशकों में सक्रिय थे, जब भारत औपनिवेशिक शासन के अधीन था। उनकी जीत ने भारतीयों में आत्मविश्वास जगाया। वहीं, दारा सिंह 20वीं सदी के मध्य में सक्रिय थे और स्वतंत्र भारत में कुश्ती को लोकप्रिय बनाया। उनकी फिल्में और टीवी उपस्थिति ने उन्हें एक व्यापक मंच प्रदान किया।

दारा सिंह से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 200 किलो के वजन वाले ऑस्ट्रेलियाई पहलवान किंग कॉन्ग को रिंग से उठाकर बाहर फेंक दिया, जिसके बाद वे रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। 55 साल की उम्र में दारा सिंह ने कुश्ती में खेले गए आखिरी मुकाबले में जीत हासिल कर संन्यास लिया।

संन्यास के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर दस्तक दी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 1952 में फिल्म संगदिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें दिलीप कुमार और मधुबाला जैसे सितारे थे। दारा सिंह ने अभिनेत्री मुमताज के साथ 16 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 10 सुपरहिट रहीं। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके बीच प्रेम की अफवाहें भी उड़ी थीं। उनकी आखिरी फिल्म “जब वी मेट” (2007) थी, जिसमें उन्होंने करीना कपूर के दादाजी का किरदार निभाया।

इसके अलावा दारा सिंह ने रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। इस रोल के लिए उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था।

ADVERTISEMENT

बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर काम कर चुके दारा सिंह संसद भी पहुंचे। वह पहले स्पोर्ट्सपर्सन थे, जिन्हें 2003-2009 तक राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किया गया। वे जाट महासभा के अध्यक्ष भी रहे।

दारा सिंह को उनकी कुश्ती, अभिनय और देशभक्ति के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

सनी संस्कारी के गाने ‘बिजुरिया’ पर गोविंदा की पत्नी संग झूमे मनीष पॉल
मनोरंजन

सनी संस्कारी के गाने ‘बिजुरिया’ पर गोविंदा की पत्नी संग झूमे मनीष पॉल

September 16, 2025
नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, साझा की 2014 की मुलाकात की यादें
मनोरंजन

नागार्जुन अक्किनेनी ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, साझा की 2014 की मुलाकात की यादें

September 16, 2025
‘बिग बॉस 19’: नतालिया जानोसजेक ने बताया कौन है उनके दिल के करीब, मृदुल या बसीर?
मनोरंजन

‘बिग बॉस 19’: नतालिया जानोसजेक ने बताया कौन है उनके दिल के करीब, मृदुल या बसीर?

September 16, 2025
प्रिया आनंद: बहुभाषी अभिनेत्री जिन्होंने अभिनय और मुस्कान से जीता दर्शकों का दिल
मनोरंजन

प्रिया आनंद: बहुभाषी अभिनेत्री जिन्होंने अभिनय और मुस्कान से जीता दर्शकों का दिल

September 16, 2025
अंकिता लोखंडे ने स्टाइलिश तस्वीरों के साथ साझा किया आत्मविश्वास का संदेश
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे ने स्टाइलिश तस्वीरों के साथ साझा किया आत्मविश्वास का संदेश

September 16, 2025
बॉबी देओल ने बताई आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम करने की वजह
मनोरंजन

बॉबी देओल ने बताई आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम करने की वजह

September 16, 2025
Next Post
अमृतसर : दाना मंडी में गैंगस्टर बिक्रमजीत सिंह के साथ पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तार, हथियार बरामद

अमृतसर : दाना मंडी में गैंगस्टर बिक्रमजीत सिंह के साथ पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तार, हथियार बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

102761
Total views : 5983659
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In