deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

दिल्ली चुनाव 2025 : त्रिलोकपुरी में भाजपा को मिलेगी दूसरी जीत या फिर ‘आप’ लगाएगी ‘चौका’

देशबन्धु by देशबन्धु
January 18, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह सीट एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित है। आम आदमी पार्टी इस सीट पर जीत का चौका लगाने के लिए तैयार है। आप का कब्जा बीते 12 साल से है। साल 2013, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में ‘आप’ के प्रत्याशियों पर जनता ने भरोसा जताया है। हालांकि, भाजपा के प्रत्याशियों ने बीते तीन विधानसभा चुनावों में ‘आप’ के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाए।

READ ALSO

बिहार: गोपालगंज में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार

अपनी सीमा लांघकर खुद को मिट्टी में मिलाना चाहता है पाकिस्तान : अवधेश प्रसाद

इस सीट पर 1993 से 2020 तक हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को महज एक बार जीत मिली है। भाजपा इस बार दूसरी बार जीत की तलाश में है। वहीं, कांग्रेस पूर्व में इस सीट पर जीत हासिल कर चुकी है।

ADVERTISEMENT

एससी कैटेगरी के लिए आरक्षित इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक रोहित महरोलिया का टिकट काटकर अंजना पारचा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अमरदीप और भाजपा ने रविकांत उज्जैन को टिकट दिया है। कहा जा रहा है कि इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

इस विधानसभा की समस्याओं पर नजर डालें तो संजय झील जो कभी पानी से लबालब भरी रहती थी, आज सूखी हुई है। यहां पर बच्चे अब खेलते हुए नजर आते हैं। इस विधानसभा में मयूर विहार और अशोक नगर जैसे इलाके भी आते हैं। जहां उत्तर प्रदेश-बिहार के अधिकांश लोग रहते हैं। न्यू अशोक नगर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र भी हैं।

इसके अलावा इस विधानसभा में कल्याण पुरी, कोट्ला गांव, जाटव बस्ती, चिला गांव, जगत कॉलोनी में पीने के जल के लिए लोगों को काफी परेशानी होती है। घरों में सीवर का पानी आ रहा है, सीवर जाम है, बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या आती है। इसके अलावा टूटी सड़कें, आवारा पशुओं की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।

ADVERTISEMENT

इस विधानसभा सीट के इतिहास में जाएं तो 2020 में रोहित कुमार मेहरोलिया को 69,947 वोट मिले थे। भाजपा के प्रत्याशी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। साल 2015 में आम आदमी पार्टी के राजू धींगान को 74,907 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी थे।

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजू को 44,082 वोट मिले थे। भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। साल 2008 में भाजपा के प्रत्याशी सुनील कुमार को 30,781 वोट मिले थे। कांग्रेस दूसरे और बसपा तीसरे नंबर पर रही थी। साल 2003 में इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रह्म पाल की जीत हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी को 26,469 वोट मिले थे। भाजपा के प्रत्याशी को 20,254 वोट मिले। साल 1998 में भी इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। साल 1993 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता।

ADVERTISEMENT

इस विधानसभा में कुल वोटर 1,82,706 मतदाता हैं जिनमें 97,826 पुरुष और 84,860 महिलाओं के अलावा 20 वोटर थर्ड जेंडर से हैं।

एक अनुमान के अनुसार, त्रिलोकपुरी में जातीय समीकरण मिलाजुला है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता करीब 12 फीसदी हैं और चुनाव परिणाम में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

बिहार: गोपालगंज में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार

May 11, 2025
ताज़ा समाचार

अपनी सीमा लांघकर खुद को मिट्टी में मिलाना चाहता है पाकिस्तान : अवधेश प्रसाद

May 11, 2025
ताज़ा समाचार

पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मजबूर करने में नौसेना की भी रही अहम भूमिका

May 11, 2025
ताज़ा समाचार

आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पूरा हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : भाजपा प्रवक्‍ता तुहिन सिन्हा

May 11, 2025
ताज़ा समाचार

नेहा धूपिया को पति अंगद ने मजेदार अंदाज में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं

May 11, 2025
ताज़ा समाचार

पूर्व सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा – ‘लातों के भूत, बातों से नहीं मानते’

May 11, 2025
Next Post

महाकुंभ में प्रशासन ने किया अच्छा काम : महंत राजेंद्र दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

बंदा प्रकाश तेलंगाना विधान परिषद के उप सभापति चुने गए

February 12, 2023
बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने मेघालय में 40 मवेशियों को छुड़ाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

February 12, 2023
चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

चीनी शताब्दी की दूर-दूर तक संभावना नहीं

February 12, 2023

बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाढ़ जैसे हालात, शहर में घुसने लगा नदी का पानी

August 26, 2023

4 में से 1 शख्स बिना डॉक्टर के पर्चे के वेट लॉस ड्रग्स का उपयोग करने पर करता है विचार : अध्ययन

September 17, 2024

EDITOR'S PICK

संतोष ट्रॉफी : जयदीप की हैट्रिक से दिल्ली को मिली बड़ी जीत, कर्नाटक व गुजरात भी जीते

संतोष ट्रॉफी : जयदीप की हैट्रिक से दिल्ली को मिली बड़ी जीत, कर्नाटक व गुजरात भी जीते

December 25, 2022
पूर्व पोप बेनेडिक्ट सोलहवें का 95 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व पोप बेनेडिक्ट सोलहवें का 95 वर्ष की आयु में निधन

December 31, 2022

केटीआर ने उठाया ईंधन की कीमतों का मुद्दा, बीजेपी ने किया पलटवार

April 3, 2024

‘एक सितारे का जन्म’ : ट्रंप ने बांधे मस्क की तारीफों के पुल

November 6, 2024
ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

081007
Total views : 5871280
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Notifications